बीमारी नहीं है, तुम्हे भूत लगा है: अस्पताल प्रशासन
आज अपना दुखड़ा लेकर सराडा स्कूल की 14 छात्राएं कलेक्टर के पास पहुंची जिनकी शिकायत है कि एम. बी अस्पताल प्रशासन ने उन्हें यह कहकर निकाल दिया की “तुम्हे कोई बीमारी नहीं है, तुम्हे तो भूत लग गया है"।

आज अपना दुखड़ा लेकर सराडा स्कूल की 14 छात्राएं कलेक्टर के पास पहुंची जिनकी शिकायत है कि एम. बी अस्पताल प्रशासन ने उन्हें यह कहकर निकाल दिया की “तुम्हे कोई बीमारी नहीं है, तुम्हे तो भूत लग गया है”।
जानकारी है कि 23 फरवरी को सराडा स्कूल की 14 छात्राएं एक साथ बेहोश हो गईं थी। उसी समय उन्हें एम.बी अस्पताल लाया गया जहाँ से उन्हें अलग – अलग अस्पतालों के चक्कर चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
बालिकाओं का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई, ना ही कोई दवाइयां दी। बालिकाओं का कहना है की आज तो अस्पताल के डाक्टरों ने भूत लगने की बात कह कर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

