हरियाणा में 2 DCP को नोटिस ! SHO, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले के आगे आकर प्रदर्शन करने और VIP सुरक्षा व्यवस्था में उत्पन्न व्यवधान के मामले को पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने गंभीरता से लिया है। मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने घटना के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए पुलिस उपायुक्त वेस्ट एवं पुलिस उपायुक्त Crime को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
वहीं थाना प्रबंधक सिविल लाइन्स और उनके साथ ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों और SIS वेस्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा इंटेलिजेंस इंचार्ज के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि VIP सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही, समन्वय की कमी अथवा ड्यूटी में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में बाधा होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस की प्राथमिकता VIP सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे CM सैनी को काले झंडे दिखाने और नारेबाजी करने वाले 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गुरुग्राम में कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन राव की अगुवाई में 15 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अचानक जेब में रखा काला कपड़ा निकाला और मुख्यमंत्री के काफिले को दिखाने लगे। काफिले के साथ चल रही गाड़ियों में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में सिविल लाइन थाना SHO को देर शाम सस्पेंड कर दिया गया। कमिश्नर ने डीसीपी वेस्ट और डीसीपी क्राइम से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, इंटेलिजेंस इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
