बार एसोसिएशन, वर्ष 2013 की कार्यकारिणी हेतु अधिसूचना जारी, चुनाव दिनांक 16 दिसम्बर को
बार एसोसिएशन, उदयपुर की वर्ष 2013 की कार्यकारिणी के चुनाव की अधिसूचना आज जारी की गई।
बार एसोसिएशन, उदयपुर की वर्ष 2013 की कार्यकारिणी के चुनाव की अधिसूचना आज जारी की गई।
बार एसोसिएशन के महासचिव महेन्द्र कुमार नागदा ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव दिनांक 16 दिसम्बर 2012 को होंगे। चुनाव हेतु मनोनयन पत्र दिनांक 28.11.2012 (बुधवार) से 1.12.2012 (शनिवार) प्रात: 10 से 3 बजे तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे।
मनोनयन-पत्रों की जांच दिनांक 1.12.2012 को की जाकर उसी दिन सांय 5 बजे वैध सूचि का प्रकाशन किया जायेगा। अभ्यर्थी दिनांक 3.12.2012 एवं 4.12.2012 को समय 10 से 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे एवं उसी दिन नाम वापसी के पश्चात अंतिम सूचि का प्रकाशन कर दिया जायेगा।
मतदान दिनांक 16.12.2012 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा उसके पश्चात मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी।
चुनाव कार्यक्रम
मनोनयन पत्र प्रस्तुति: दिनांक 28.11.2012 से 01.12.2012, समय प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक मनोनयन पत्रों की जांच: दिनांक 1.12.2012 को अपरान्ह 3.30 बजे वैध सूचि का प्रकाशन: दिनांक 1.12.2012 को अपरान्ह 5.00 बजे नाम वापसी: दिनांक 03.12.2012 से 04.12.2012, समय प्रात: 10 से अपरान्ह 3.00 बजे तक नाम वापसी के पश्चात अंतिम सूचि का प्रकाशन: दिनांक 04.12.2012 को अपरान्ह 4.00 बजे मतदान तिथि एवं समय: दिनांक 16.12.2012, समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतगणना: मतदान समापित के पश्चात