16 नवम्बर को ड्राई डे घोषित

उदयपुर, 12 नवम्बर 2019 । जिले में 16 नवंबर को निकाय चुनाव के तहत सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार निकाय चुनाव के मतदान दिवस होने के कारण संबंधित नगर निकायों के निर्वाचन
 | 
नगर निगम चुनाव के चलते चुनाव के दिन होगा ड्राई डे 

उदयपुर, 12 नवम्बर 2019 । जिले में 16 नवंबर को निकाय चुनाव के तहत सूखा दिवस घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनन्दी ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार निकाय चुनाव के मतदान दिवस होने के कारण संबंधित नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में 14 नवम्बर को सायं 5 बजे से 16 नवम्बर को सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है।

इसी आदेश के अनुसार संबंधित नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में 19 नवम्बर को मतगणना दिवस के अवसर पर भी मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News