
हुमनोइड रोबोट टेक्नो एन जे आर नाओ ने आज हाथीपोल स्थित अरवाना में बच्चो और उनके अभिभावकों के सामने प्रदर्शन कर उनका मन मोह लिया।
नाओ के कारनामो पर क़भी बच्चे खिलखिला कर हसे तो कभी हैरत से देखते रहे। नाओ ने सवालो को जवाब दिए, हिंदी में बाते की, डांस किया और क़िताब भी पढ़ी।
फ़्रांसिसी रोबोट नाओ पिछले कई दिनों से शहर के टेक्नो एन जे आर इंजीनियरिंग कॉलेज के रोबोटिक्स विभाग में हिंदी सीख रहा है।
अरवाना के निदेशक हसन पालीवाला ने बताया कि टेक्नो एन जे आर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में नाओ को ख़ास बच्चो से बातचीत करने के लिए अरवाना में लाया गया, बच्चे नाओ से मिलकर बहुत कुछ सीखे, यही हमारा मकसद था।
नाओ को आज रविवार सांय 5.30 बजे से 9.30 तक अरवाना के प्रथम तल स्थित एग्जीबिशन हॉल में रखा जायेगा जहां आम जनता उससे मिल सकती है। यह कार्यक्रम निशुल्क रखा या है।
DISCLAIMER:
This Post is an Advertorial. It is not
written or produced by UdaipurTimes writers/journalists.
UdaipurTimes follows ASCI guidelines for Online Advertising.
The information may involve financial or health risk and UdaipurTimes does not
endorse or promote
any claims made in this post.