अब डाकघर के जरिए मिलेगी कॉमन सर्विस सेन्टर की सुविधा

कॉमन सर्विस सेन्टर में वर्तमान में बिजली व पानी के बिल जमा करने के साथ ही मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज व सामान्य बीमा जैसी सुविधाएं मिलगी। 
 | 
 उदयपुर मण्डल के प्रधान डाकघर, हिरण मगरी डाकघर व कांकरोली प्रधान डाकघर में यह सुविधा मिलेगी

उदयपुर। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की पहल पर आमजन को बहुत आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए कॉमन सर्विस सेन्टर की सुविधा उदयपुर मण्डल के विभिन्न डाकघरों में प्रारम्भ की गई है।

प्रवर अधीक्षक जे.एस.गुर्जर ने बताया कि उदयपुर मण्डल के प्रधान डाकघर, हिरण मगरी डाकघर व कांकरोली प्रधान डाकघर में यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कॉमन सर्विस सेन्टर में वर्तमान में बिजली व पानी के बिल जमा करने के साथ ही मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज व सामान्य बीमा जैसी सुविधाएं मिलगी। 

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में हवाई यात्रा, रेल यात्रा, बस यात्रा के टिकट बुकिंग, पेन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, एफएसएसआई लाइसेन्स व पंजीकरण, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना, चुनाव आयोग, फास्ट टैग, बैंकिंग, बीमा एवं आयकर से संबंधित सेवाएँ प्रस्तावित है, जो शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News