अब अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp के जरिए मिनटों में डाउनलोड करें अपना आधार कार्ड, जाने पूरा प्रोसेस ?

 | 
अब अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp के जरिए मिनटों में डाउनलोड करें अपना आधार कार्ड, जाने पूरा प्रोसेस ?

Udaipur Times, Aadhar Card : आज के समय में, आधार कार्ड सबसे ज़रूरी सरकारी डॉक्यूमेंट्स में से एक बन गया है। चाहे बैंक में नया खाता खुलवाना हो, किसी सरकारी योजना का फ़ायदा उठाना हो या होटल का कमरा बुक करना हो, हर जगह आधार कार्ड की ज़रूरत पड़ती है।

कभी-कभी ऐसा होता है कि हम अपना आधार कार्ड घर पर भूल जाते हैं और अचानक हमें उसकी ज़रूरत पड़ जाती है। ऐसे में, साइबर कैफे ढूंढना या UIDAI की वेबसाइट पर लंबी प्रक्रिया से गुज़रना मुश्किल लग सकता है। अब भारत सरकार की MyGov सर्विस के तहत अब आप स्मार्टफ़ोन पर WhatsApp के जरिए आधार कार्ड डाउनलोड आसानी से कर सकते हैं।

आइए, इस प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया जानते हैं।

WhatsApp के ज़रिए आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1: सबसे पहले, भारत सरकार के MyGov हेल्पडेस्क नंबर +91 90131 51515 को अपने फ़ोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें।

स्टेप 2: नंबर सेव करने के बाद, WhatsApp खोलें। इस सेव किए गए कॉन्टैक्ट के साथ चैट खोलें और "Namaste" या "Hi" लिखकर मैसेज भेजें।

स्टेप 3: मैसेज भेजते ही, आपको MyGov से एक ऑटो-रिप्लाई मिलेगा। इस मैसेज में आपको दो विकल्प दिखेंगे: CoWIN सर्विसेज़ और DigiLocker सर्विसेज़। अगर आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो 'DigiLocker सर्विसेज़' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद, अपने DigiLocker अकाउंट को वेरिफ़ाई करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले एक अकाउंट बनाएं।

स्टेप 5: इसके बाद, आपको अपना 12-अंकों का आधार नंबर डालना होगा।

स्टेप 6: फिर, आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। उस OTP को चैट में भेजें।

स्टेप 7: OTP वेरिफ़ाई होने के बाद, आपके DigiLocker अकाउंट से जुड़े सभी दस्तावेज़ों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इस लिस्ट में से आधार कार्ड चुनें।

इसके बाद, कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड WhatsApp के ज़रिए डाउनलोड हो जाएगा।

इन बातों का ध्यान रखें:

यह पूरी सर्विस मुफ़्त और सुरक्षित है। WhatsApp के ज़रिए अपना आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए यह ज़रूरी है कि आपका मौजूदा मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक (रजिस्टर) हो, ताकि आपको OTP मिल सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News