अब सस्ते में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार ! BaaS स्कीम के तहत 8 लाख तक सस्ती मिलेंगी ये 7 EV कारें

 | 
अब सस्ते में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार ! BaaS स्कीम के तहत 8 लाख तक सस्ती मिलेंगी ये 7 EV कारें

Udaipur Times, Automobile News : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि, बैटरी की ज्यादा कीमत के कारण कई ग्राहक EV खरीदने से पहले बजट को लेकर सोचते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए Battery-as-a-Service यानी BaaS स्कीम को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस स्कीम के तहत ग्राहक को कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ती। इससे इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है। इसके बदले बैटरी के इस्तेमाल के हिसाब से प्रति किलोमीटर चार्ज या तय EMI के जरिए भुगतान करना होता है।

अगर आप भी कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो BaaS स्कीम के साथ आने वाली इन 7 EVs पर नजर डाल सकते हैं।

Kia Syros EV में क्या है खास

Kia की नई सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV BaaS स्कीम के तहत 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। वहीं, बिना BaaS के इसकी कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है। यानी इस स्कीम को चुनने पर ग्राहक शुरुआती खरीदारी में करीब 5.50 लाख रुपये बचा सकते हैं।

अब सस्ते में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार !

इसके 42kWh बैटरी पैक के लिए करीब 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर और 51.4kWh बैटरी वर्जन के लिए करीब 3.80 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी चार्ज बताया गया है।

MG Tomahawk EV से करे 6 लाख तक कि बचत

MG की यह नई इलेक्ट्रिक SUV 69.2kWh बैटरी पैक के साथ आती है और सिंगल चार्ज में करीब 517 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है।

अब सस्ते में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार !

BaaS प्लान के तहत इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह सामान्य कीमत की तुलना में ग्राहक करीब 6.01 लाख रुपये की शुरुआती बचत कर सकते हैं।

इसकी बैटरी का चार्ज करीब 4.90 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है। यह SUV 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

MG Tomahawk PHEV 20.5kWh बैटरी के साथ

MG Tomahawk का प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी BaaS स्कीम के साथ आता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी पैक दिया गया है।

अब सस्ते में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार !

बिना BaaS के इसकी कीमत करीब 25.69 लाख रुपये है, जबकि BaaS स्कीम के साथ यह 21.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में मिलती है। यानी शुरुआती खरीद पर करीब 3.90 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।

इसकी बैटरी का चार्ज करीब 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह SUV बिना पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किए 115 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है।

Mahindra BE 6 Sporteq की क्या है  खाशियत

Mahindra की यह इलेक्ट्रिक SUV BaaS प्लान के तहत 11.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। इससे ग्राहक सामान्य कीमत की तुलना में करीब 8 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।

Mahindra का BaaS मॉडल थोड़ा अलग है। इसमें बैटरी का मालिकाना हक शुरुआत से ही ग्राहक के पास रहता है और इसकी कीमत को आसान EMI के जरिए चुकाया जाता है।

अब सस्ते में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार !

फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Gemini AI जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। वहीं, यह इलेक्ट्रिक SUV 682 किमी तक की रेंज देने में सक्षम बताई जाती है।

Mahindra XEV 9S

अगर आप बड़ी 7-सीटर इलेक्ट्रिक फैमिली कार खरीदना चाहते हैं, तो Mahindra XEV 9S एक अच्छा विकल्प हो सकती है। BaaS स्कीम के तहत इसकी शुरुआती कीमत 12.65 लाख रुपये बताई गई है।

अब सस्ते में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार !

वहीं, बिना BaaS के इसकी कीमत करीब 20.65 लाख रुपये है। यानी ग्राहक शुरुआती खरीद पर करीब 8 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।

Mahindra के फिक्स्ड EMI मॉडल के हिसाब से इसकी बैटरी की प्रभावी लागत करीब 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर बैठती है।

Mahindra XEV 9e

Mahindra की प्रीमियम कूपे इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e भी INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है। BaaS स्कीम के साथ इसकी शुरुआती कीमत 13.90 लाख रुपये बताई गई है।

अब सस्ते में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार !

इस स्कीम की मदद से शुरुआती खरीदारी का खर्च करीब 8 लाख रुपये तक कम हो जाता है। कंपनी इसमें भी फिक्स्ड EMI मॉडल का इस्तेमाल करती है, जिसकी औसत प्रभावी लागत करीब 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर बताई गई है।

Hyundai Creta Electric

Hyundai की लोकप्रिय Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन भी BaaS प्लान के जरिए कम शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। BaaS स्कीम के तहत Creta Electric की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये बताई गई है।

वहीं, बिना BaaS के इसकी कीमत करीब 18.03 लाख रुपये है। यानी ग्राहक शुरुआती खरीद पर करीब 7.04 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।

अब सस्ते में मिलेगी इलेक्ट्रिक कार !

इसकी बैटरी का सब्सक्रिप्शन चार्ज करीब 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर है। फीचर्स की बात करें तो इसमें लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 3 साल बाद 60 प्रतिशत एश्योर्ड बायबैक का विकल्प भी दिया जाता है।

BaaS स्कीम में क्या कुछ है खास?

BaaS का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी पड़ती। इससे कार की शुरुआती कीमत कम हो जाती है और EV खरीदना आसान हो सकता है। हालांकि, कार खरीदने से पहले बैटरी चार्ज, EMI या प्रति किलोमीटर लागत, सब्सक्रिप्शन की शर्तें और लंबी अवधि में कुल खर्च जरूर जांच लें। अलग-अलग कंपनियों के BaaS प्लान की शर्तें अलग हो सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News