अब कम अंक आने पर भी इन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जाने सरकार की पूरी योजना ?

 | 
अब कम अंक आने पर भी इन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, जाने सरकार की पूरी योजना ?

Udaipur Times, UP Government Order : गरीब छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। UP के विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में कम अंक पाने वाली गरीब छात्राओं को अब स्कूटी मिलने वाली है। 

जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 90 % अंक पाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का जो प्रस्ताव तैयार किया गया था, अब उसमें संशोधन किया जा रहा है। परिवार की वार्षिक आय की सीमा को भी कम किया जाएगा। फिलहाल जल्द स्कूटी देने की तैयारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में स्नातक की गरीब मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिले इस हिसाब से प्रस्ताव में बदलाव किया जाएगा। गांव व कस्बों में रहने वाली जरूरतमंद गरीब छात्राएंको इसका फायदा मिल सकेगा। अंक प्रतिशत को घटाकर 80 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक करने और आय सीमा को भी 10 से 12 लाख रुपये वार्षिक से घटाकर कम किया जाएगा। Government Order

ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मेधावी छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी मिले इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय व कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब नौ लाख छात्राएं पढ़ रही हैं। स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं को देने पर मंथन किया जा रहा है। Government Order

जताई थी नाराजगी

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जो प्रस्ताव तैयार किया गया था, उस पर बीते दिनों अलीगढ़ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि गांव व कस्बों की गरीब छात्राओं को स्कूटी मिले इस तरह नियम तैयार किए जाएं। ऐसे में 80 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक और गरीब परिवार की छात्राओं को स्कूटी मिले, इसके हिसाब से नियम तैयार किए जा रहे हैं। Government Order

जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया था। अब उच्च शिक्षा विभाग जल्द नियम-कानून तैयार कर इसे वितरित किए जाने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News