अब बिना सिलाई के मिनटों में ठीक करें ब्लाउज की फिटिंग, जाने सबसे आसान तरीके ?
Hacks to fix wide unmanageable blouse neckline without stitching : फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सुहागिन महिलाएं हो या फिर कुंवारी लड़कियां किसी ना किसी मौके पर साड़ियां बड़े शौक से पहनती हैं। साड़ियां महिलाओं की सुदंरता को बढ़ा देती है लेकिन अगर ब्लाउज का फिटिंग सही ना हो तो साड़ी भले ही कितनी ही महंगी क्यों ना पूरा स्टाइलिश बिगड़ जाता है। इसलिए ब्लाउज का सही फिटिंग होना बहुत जरूरी होता है।
कभी जल्दी-जल्दी में आपको किसी खास मौके पर साड़ी पहनना हो और आपके ब्लाउज का सही फिटिंग ना हो तो ऐसे में आप तुरंत तो टेलर के पास नहीं जा सकती है। कुछ हैक्स हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना सिलाई के ब्लाउज का फिटिंग सही कर सकती हैं।
बिना सिलाई किए ब्लाउज गला ठीक करने के आसान तरीके
सेफ्टी पिन हैक (Safety Pin Hack) - ब्लाउज को उल्टा करें। कंधे के पास कपड़े को थोड़ा सा अंदर की तरफ चुन्नट (plate) की तरह मोड़ें। अब वहां अंदर की साइड से एक छोटी सेफ्टी पिन लगा दें ताकि वह बाहर से न दिखे।
आर्मपिट/आर्महोल हैक (The Armhole Hack)- अगर आप कंधे के ऊपर पिन नहीं दिखाना चाहती हैं, तो यही सेफ्टी पिन वाला तरीका आप बाजू के नीचे यानी आर्महोल (Armhole) के पास भी आजमा सकती हैं। आर्महोल के पास पिन लगाने से चुभने का डर रहता है। इसलिए कंधे वाला हैक ज्यादा बेहतर है।
रेडीमेड डोरी हैक (The Readymade Dori Hack) - बाजार से अपने ब्लाउज के मैचिंग कलर (जैसे सिल्वर, गोल्डन या कॉपर) की एक मीटर रेडीमेड डोरी खरीद लें। बाजार से अपने ब्लाउज के मैचिंग कलर (जैसे सिल्वर, गोल्डन या कॉपर) की एक मीटर रेडीमेड डोरी खरीद लें।
ब्लाउज पहनने के बाद दोनों तरफ की डोरी को आपस में बांध लें। इससे नेकलाइन को सपोर्ट मिलेगा और कंधा नहीं गिरेगा। आप चाहें तो इसमें अलग से लटकन लगा सकती हैं, या फिर डोरी को एक कंधे की तरफ लाकर बांधें और बची हुई डोरी को साइड में ब्लाउज के अंदर छुपा दें।
