अब घर बनाना होगा आसान ! अब 1 महीने में नक्शा पास ना होने पर औटोमेटिक मिलेगी मंजूरी, जाने नए नियम ?

 | 
अब घर बनाना होगा आसान ! अब 1 महीने में नक्शा पास ना होने पर औटोमेटिक मिलेगी मंजूरी, जाने नए नियम ?

Udaipur Times, New Home Design : अब जो लोग नये घर या मकान बनाने की सोच रहें हैं उनके लिए जरूरी खबर है। जानकारी के लिए आपको बता दें की मुंगेर शहर में अपना मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए भवन निर्माण के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल ने बिहार भवन उपविधि-2026 को स्वीकृति दे दी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वर्ष 2014 से प्रभावी भवन उपविधि की जगह नए नियम ले लेंगे।

जानकारी के मुताबिक, सबसे अहम बदलाव यह है कि नक्शा स्वीकृति के लिए निर्धारित 30 दिनों के भीतर निर्णय नहीं होने पर स्वत: स्वीकृति (डीम्ड अप्रूवल) का प्रविधान किया गया है। नई व्यवस्था में भवनों की ऊंचाई, जोखिम, पार्किंग और निर्माण क्षेत्र को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं।

बताया जा रहा है की मुंगेर जैसे पुराने शहर के लिए यह बदलाव खास मायने रखता है। यहां के कई मोहल्लों में छोटे भूखंड और संकरी गलियां हैं। ऐसे में नई उपविधि से भवन निर्माण की अनुमति की प्रक्रिया सरल होने की उम्मीद है। हालांकि निर्धारित सड़क चौड़ाई और अन्य तकनीकी शर्तों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

पुराने और नए नियम में क्या बदला?

पहले :

  • भवन उपविधि-2014 के तहत भूखंड के चारों तरफ निर्धारित दूरी तक खुली जगह यानी सेटबैक छोड़ना पड़ता था।
  • छोटे भूखंडों पर चारों तरफ जगह छोड़ने के कारण निर्माण का उपलब्ध क्षेत्र सीमित हो जाता था।
  • नक्शा स्वीकृति की प्रक्रिया में देरी होने से भवन निर्माण शुरू करने में परेशानी होती थी।
  • भवन निर्माण की अनुमति में निर्धारित नियमों और तकनीकी जांच की प्रक्रिया का पालन करना पड़ता था।

अब :

  • चारों तरफ सेटबैक छोड़ने की बाध्यता के स्थान पर एक तरफ निर्धारित खुली जगह रखने का प्रविधान किया गया है।
  • भवन की ऊंचाई और जोखिम के आधार पर निर्माण की अनुमति मिलेगी।
  •  30 दिनों के भीतर नक्शे पर निर्णय नहीं होने पर स्वत: स्वीकृति का प्रविधान है।
  • सभी भूखंडों के लिए आधारभूत एफएआर 3.0 निर्धारित किया गया है।
  • निर्धारित शुल्क देकर अतिरिक्त प्रीमियम एफएआर लेने की सुविधा भी होगी।

ऊंचाई के आधार पर तय होगी अनुमति की प्रक्रिया
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News