अब सरकारी छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे दफ्तर, शनिवार-रविवार को भी कर्मचारियों को आना होगा दफ्तर

 | 
अब सरकारी छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे दफ्तर, शनिवार-रविवार को भी कर्मचारियों को आना होगा दफ्तर  

Udaipur Times, Hindi News : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने नये निर्देश दिए है जिसके अनुसार अब सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं होने वाली है, बंगाल सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय 'नवान्न' से निर्देश जारी हुआ है, जिसके अनुसार अब शनिवार, रविवार और अन्य सरकारी छुट्टियों के दिनों में भी सभी कर्मचारियों को दफ्तर में आना होगा।

जानकारी के अनुसार नये निर्देशों के मुताबिक विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी जनहित और प्रशासनिक कार्यों के के लिए सप्ताहांत तथा छुट्टियों में भी काम करते हैं जिसके लिए इन अधिकारियों को तकनीकी और लिपिकीय सहायता प्रदान करने के लिए अब विभाग के विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन (बारी-बारी से) के आधार पर लगाई जाएगी।  Hindi News

अब सरकारी छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे दफ्तर, शनिवार-रविवार को भी कर्मचारियों को आना होगा दफ्तर  

कार्यालयों में न्यूनतम आवश्यक कर्मचारियों इन छुट्टियों के दिनों में (स्केलेटन स्टाफ) की उपस्थिति अनिवार्य होगी ताकि सरकारी काम में कोई बाधा न आए।  Hindi News

मिली जानकारी के मुताबिक सचिवालय के सूत्रों का मानना है कि चूंकि यह विभाग सीधे तौर पर जिलाधिकारियों, महकमा शासकों और BDO कार्यालयों को नियंत्रित करता है, इसलिए आने वाले दिनों में निचले स्तर के प्रशासनिक दफ्तरों के लिए भी ऐसा ही रोटेशन रोस्टर लागू किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News