अब सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹98,000 तक सब्सिडी ! देखें पूरी जानकारी

 | 
अब सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹98,000 तक सब्सिडी ! देखें पूरी जानकारी 

Udaipur Times, PM Surya Ghar Yojana : पटना में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए बिजली विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पेसू की ओर से राजधानी के करीब 50 प्रमुख स्थानों पर ‘सोलर सहायता केंद्र’ लगाए जाएंगे। इन केंद्रों पर लोगों को रूफटॉप सोलर लगाने, सब्सिडी पाने और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी।

50 जगहों पर लोगों को मिलेगी जानकारी

पेसू की ओर से लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। फ्यूज कॉल वाहनों के जरिए माइकिंग के साथ पंपलेट बांटकर भी लोगों को रूफटॉप सोलर के फायदे बताए जा रहे हैं।
अब इस अभियान को और व्यापक बनाने के लिए ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर सोलर सहायता केंद्र लगाए जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंचते हैं। इनमें मॉर्निंग वॉक और दैनिक भ्रमण वाले स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 KW सोलर पर रु 98 हजार तक सब्सिडी

पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार की सहायता के साथ बिहार सरकार की ओर से भी अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जा रही है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार रूफटॉप सोलर लगाने पर क्षमता के हिसाब से सब्सिडी मिल सकती है।
1 किलोवाट: रुपये40,000 तक
2 किलोवाट: रुपये70,000 तक
3 किलोवाट: रुपये98,000 तक
पहले 1, 2 और 3 किलोवाट के लिए यह राशि क्रमशः रु30,000, रु60,000 और रू78,000 थी।

बिजली बिल में भी होगी आपकी  बचत

रूफटॉप सोलर लगाने से घर की बिजली जरूरत का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जा सकता है। इससे बिजली बिल कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम कदम है।
पेसू ने घरेलू उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की है। सोलर सहायता केंद्र शुरू होने के बाद लोगों को योजना की पात्रता, आवेदन और सब्सिडी से जुड़ी जानकारी एक ही जगह पर मिल सकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News