अब चश्मे से होगी कॉल ! म्यूजिक और कैमरे का मिलेगा मजा, धूम मचाएगा Samsung का नया Smart Glasses

 | 
अब चश्मे से होगी कॉल ! म्यूजिक और कैमरे का मिलेगा मजा, धूम मचाएगा Samsung का नया Smart Glasses 

Udaipur Times, Samsung AI Smart Glass Launch : सैमसंग ने अपने आगामी AI Smart Glasses की प्रमुख खूबियों का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में बताया कि नए स्मार्ट ग्लासेज में इनबिल्ट कैमरा, Google Gemini AI, लाइव ट्रांसलेशन, रियल-टाइम नेविगेशन और जेस्चर कंट्रोल जैसी कई एडवांस सुविधाएं मिलेंगी। 

Google और Qualcomm के साथ मिलकर तैयार किए गए ग्लासेज

Samsung ने इन स्मार्ट ग्लासेज को Google और Qualcomm के सहयोग से विकसित किया है। इनमें Snapdragon AR1 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है और ये Android XR प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। यह डिवाइस स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर इस्तेमाल किया जाएगा और इसके साथ पोर्टेबल चार्जिंग केस भी मिलेगा।

इनबिल्ट कैमरा करेगा कई काम

स्मार्ट ग्लासेज में लगा कैमरा फर्स्ट-पर्सन वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। इसके अलावा यह व्हाइटबोर्ड या प्रेजेंटेशन की फोटो लेकर महत्वपूर्ण जानकारी को स्वतः नोट्स में बदल देगा। वीडियो कॉल के दौरान यूजर अपने आसपास का दृश्य भी सामने वाले व्यक्ति को दिखा सकेगा।

Google Gemini AI देगा स्मार्ट सहायता

इन ग्लासेज में Google का Gemini AI असिस्टेंट मिलेगा, जो आसपास के माहौल को समझकर उपयोगकर्ता की मदद करेगा। यह लंबे मैसेज का सारांश तैयार करेगा और उन्हें ग्लासेज के स्पीकर के जरिए पढ़कर सुनाएगा। इसके अलावा विदेशी भाषाओं का रियल-टाइम ट्रांसलेशन और नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

Gesture Control और Voice Command की सुविधा

यूजर इन स्मार्ट ग्लासेज को तीन तरीकों Voice Command, टच-सेंसिटिव फ्रेम, Samsung Galaxy Watch और Galaxy Ring के जरिए Gesture Control से नियंत्रित कर सकेंगे। कंपनी फिलहाल Galaxy Watch के साथ हैंड जेस्चर कंट्रोल का परीक्षण कर रही है।

Gentle Monster और Warby Parker ने तैयार किया डिजाइन

सैमसंग ने स्मार्ट ग्लासेज का डिजाइन फैशन ब्रांड Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिलकर तैयार किया है। लॉन्च के समय कंपनी कई नए रंग और डिजाइन भी पेश करेगी।

Meta को मिलेगी सीधी चुनौती

स्मार्ट ग्लासेज बाजार में फिलहाल Meta की मजबूत पकड़ है। IDC के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में Meta की करीब 69.2% हिस्सेदारी रही। हालांकि, Samsung का मानना है कि AI आधारित स्मार्ट ग्लासेज भविष्य में मोबाइल अनुभव को नई दिशा देंगे।

प्रीमियम सेगमेंट में होगी एंट्री

Samsung ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि यह एक प्रीमियम प्रोडक्ट होगा। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसकी कीमत 600 से 700 डॉलर (करीब 52,000 से 61,000 रुपये) के बीच हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News