अब नेत्रहीन देख सकेंगे रंगीन दुनिया

लायंस क्लब उदयपुर द्वारा नेत्रदान करने हेतु चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत हाल ही में लायन्स नेत्रदान बैंक को नेत्र प्राप्त हुए। इन्हें कम से कम दो नेत्रहीनों के प्रत्यारोपण किया जाएगा। जिससे वे नेत्रहीन रंगीन दुनिया देख सकेंगे।

 | 

लायंस क्लब उदयपुर द्वारा नेत्रदान करने हेतु चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत हाल ही में लायन्स नेत्रदान बैंक को नेत्र प्राप्त हुए। इन्हें कम से कम दो नेत्रहीनों के प्रत्यारोपण किया जाएगा; जिससे वे नेत्रहीन रंगीन दुनिया देख सकेंगे।

क्लब अध्यक्ष एन.एन.अग्रवाल ने बताया कि लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के पूर्व प्रान्तपाल श्याम एस.सिंघवी के पिता कस्तुरचंद सिंघवी तथा उर्मिला न्याती पत्नी सतीश न्याती के देहावसान होने पर लायन्य नेत्रदान बैंक के चेयरमेन डॅा. आलोक व्यास को नेत्र प्राप्त हुए जिन्हें नेत्रहीनों को प्रत्यारोपण किया जाएगा।

लायंस क्लब उदयपुर ने मृतात्माओं के परिजनों के प्रति आभार ज्ञापित किया कि वे नेत्रदान कराने हेतु आगे आएं। डॅा. आलोक व्यास ने बताया कि अब तक भी जनता नेत्रदान के प्रति इतनी जागरूक नहीं हुई है; आवश्यकता के अनुसार नेत्र प्राप्त नहीं हो पा रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News