अब खुद के घर का सपना होगा पूरा ! SBI, HDFC समेत ये बैंक दे रहे सस्ते होम लोन
Udaipur Times, Top 5 Banks for Home Loan latest Interest Rates : अगर आप भी अपने सपनों का आशियाना यानि की अपना खुद का घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज के दौर में होम लेना सबसे बेहतर और आसान विकल्प है। देश के तकरीबन सभी बड़े बैंक प्रॉपर्टी की कीमत का 75% से 90% तक फाइनेंस कर देते हैं। यानी आपको पूरी रकम एक साथ देने की जरूरत नहीं पड़ती। जून 2026 में देश के कई बड़े बैंकों ने होम लोन की नई ब्याज दरें जारी की हैं। ऐसे में सही बैंक चुनना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।
आइए जानते हैं देश के 5 बड़े बैंकों के ताजा होम लोन रेट के बारें-
SBI होम लोन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) देश का सबसे भरोसेमंद सरकारी बैंक माना जाता है और होम लोन में इसकी ब्याज दरें अक्सर अन्य बैंकों की तुलना में कम रहती हैं। SBI आमतौर पर 8.7% से 9.1% के बीच ब्याज दर पर होम लोन देता है। लोन की अवधि अधिकतम 30 साल तक हो सकती है। प्रोसेसिंग फीस 10,000 रुपये तक होती है और सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रीपेमेंट और पार्ट पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगता। SBI में ब्याज की गणना डेली रिड्यूसिंग बैलेंस पर होती है, यानी अगर आप पार्ट पेमेंट करते हैं तो अगले ही दिन से आपका ब्याज कम होना शुरू हो जाता है।
ICICI बैंक होम लोन
ICICI बैंक अपने तेज प्रोसेसिंग और आसान डॉक्यूमेंटेशन के लिए जाना जाता है। यहां होम लोन जल्दी अप्रूव हो जाता है, इसलिए यह शहरी ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। ICICI बैंक में ब्याज दर लगभग 9.15% से 9.6% के बीच रहती है। लोन अवधि अधिकतम 30 साल तक मिलती है। प्रोसेसिंग फीस 0.5% से 1% तक हो सकती है। इस बैंक में ब्याज की गणना मंथली रिड्यूसिंग बैलेंस पर होती है, यानी हर महीने के हिसाब से ब्याज अपडेट होता है।
HDFC होम लोन
HDFC भारत की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक है। यह बैंक होम लोन के लिए आसान आवेदन प्रक्रिया और घर बैठे सर्विस के लिए जाना जाता है। HDFC में ब्याज दर लगभग 8.8% से 9.55% के बीच होती है। लोन की अवधि 30 साल तक जा सकती है। प्रोसेसिंग फीस 0.5% या 3000 रुपये (जो भी अधिक हो) तक लगती है। कुछ मामलों में प्रीपेमेंट पर चार्ज लागू हो सकता है, अगर लोन किसी अन्य फाइनेंस से रीफाइनेंस किया गया हो।
Axis Bank होम लोन
Axis Bank तेज लोन अप्रूवल और आसान प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है। अगर आपके डॉक्यूमेंट्स सही हैं तो लोन जल्दी पास हो जाता है। यह बैंक लगभग 8.85% से 9.1% के बीच ब्याज दर पर होम लोन देता है। लोन अवधि 30 साल तक हो सकती है। प्रोसेसिंग फीस लगभग 10,000 रुपये तक होती है। फ्लोटिंग रेट लोन पर प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लगता, लेकिन फिक्स्ड रेट पर कुछ शुल्क लागू हो सकता है।
Bank of Baroda होम लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने किफायती ब्याज दर और आसान नियमों के लिए जाना जाता है। यह सरकारी बैंक होने के कारण सुरक्षित विकल्प माना जाता है। यहां ब्याज दर लगभग 8.65% से 11.25% तक हो सकती है। लोन अवधि अधिकतम 30 साल तक मिलती है। प्रोसेसिंग फीस लगभग 7500 रुपये तक होती है और प्रीपेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगता। यह बैंक प्री-अप्रूव्ड होम लोन की सुविधा भी देता है, जिससे घर खरीदना और आसान हो जाता है।
होम लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
होम लोन लेते समय सिर्फ ब्याज दर देखना काफी नहीं होता। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण चीजें होती हैं।
सबसे पहले ब्याज दर की तुलना जरूर करें, क्योंकि थोड़ी सी भी कमी लंबे समय में बड़ा फर्क डाल सकती है।
दूसरा, प्रोसेसिंग फीस और छिपे हुए चार्जेस को समझें।
तीसरा, LTV यानी बैंक कितना प्रतिशत लोन दे रहा है, यह जरूर देखें।
चौथा, प्रीपेमेंट और पार्ट पेमेंट की शर्तें समझ लें, क्योंकि इससे आपके कुल ब्याज पर असर पड़ता है।
पांचवा, प्रॉपर्टी के सभी कानूनी दस्तावेज सही और बैंक द्वारा स्वीकार्य होने चाहिए।
आपको बता दें कि SBI और Bank of Baroda जैसे सरकारी बैंक कम ब्याज और सुरक्षा के लिए बेहतर माने जाते हैं, जबकि HDFC, ICICI और Axis Bank तेज प्रोसेसिंग और आसान सर्विस के लिए लोकप्रिय हैं।
