अब कचरा ढक कर ले जाया जाएगा
नगर परिषद सभापति रजनी डांगी ने परिषद की गैराज शाखा को शहर के विभिन्न स्थानों से ट्रेचिंग ग्राउण्ड तक कचरा ले जाने वाले वाहनों को ढक कर ले जाने के निर्देश दिये है ।
नगर परिषद सभापति रजनी डांगी ने परिषद की गैराज शाखा को शहर के विभिन्न स्थानों से ट्रेचिंग ग्राउण्ड तक कचरा ले जाने वाले वाहनों को ढक कर ले जाने के निर्देश दिये है ।
सभापति ने आज गैराज अधीक्षक श्री बाबुलाल चैहान को पत्र लिखकर व्यवस्थाओं में सुधार के करने कि हिदायत दी । डांगी ने बताया कि पूर्व में भी कचरा ले जाने वाले वाहनों को त्रिपाल से ढंकने के निर्देष दिये गये थे लेकिन अब तक भी इसकी पालना ठीक से नहीं हो पा रही है और कचरे पर तिरपाल न ढंकने से यहा-वहा कचरा गिर जाता है और सड़कों पर गन्दगी होती है । कचरे को ढक कर ले जाना नागरिकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आवश्यक है । सभापति ने इस संबंध में उन्हें शीघ्र ही पालना रिपोर्ट भी प्रेषित करने को कहा है ।