अब राजीव गांधी उद्यान से शुरू होगी मेराथन दौड़
राउण्ड टेबल इण्डिया एवं लेडिज सर्किल इण्डिया की ओर से कर्नाटका बैंक के सहयोग से रविवार 14 सितम्बर प्रात: 6 बजे फतहसागर की पाल के स्थान पर रानी रोड़ स्थित राजीव गांधी उद्यान से मिनी मेराथन प्रतियोगिता 'रन फॉर रिज़न-2014 दौड़ प्रारम्भ होगी।
राउण्ड टेबल इण्डिया एवं लेडिज सर्किल इण्डिया की ओर से कर्नाटका बैंक के सहयोग से रविवार 14 सितम्बर प्रात: 6 बजे फतहसागर की पाल के स्थान पर रानी रोड़ स्थित राजीव गांधी उद्यान से मिनी मेराथन प्रतियोगिता ‘रन फॉर रिज़न-2014 दौड़ प्रारम्भ होगी।
उदयपुर राउण्ड टेबल इण्डिया के अध्यक्ष नितिन गट्टानी ने बताया कि फतहसगार की पाल पर नाला गिरने के कारण स्थान परितर्वन किया गया है। दौड़ का मार्ग वहीं रहेगा सिर्फ दौड़ की श्ुारूआत का स्थल परिवर्तन किया गया है। इस मेराथन में उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल, उदयपुर राउण्ड टेबल व उदयपुर लेडिज सर्किल इण्डिया का सहयोग है।