अब कानों में गूंजेगी मानसून की आवाज ! दिल्ली-चंडीगढ़ से लेकर आपके शहर में कब होगी तूफ़ानी बारिश ?
Udaipur Times, Weather Report : देशभर में अब मौसम में काफी उतार चढ़ाव आने वाला है हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश में एक बार फिर से मौसम की स्थिति बिगने वाली है जिससे काफी बदलाव होगा ओर मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है। दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ अब बारिश होने वाली है।
वहीं, कई जगहों ओर मानसून की सक्रियता से बारिश होने वाली है। इसके विपरीत कुछ शहरों में भीषण धूप के साथ लू का कहर जारी रहने वाला है। Weather Report
देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर, और चंडीगढ़ में धूल भरी तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है।
इसके विपरीत, मध्य और उत्तर भारत के प्रयागराज, वाराणसी, और नागपुर जैसे शहरों में सूरज की तेज धूप और भीषण लू का सितम कल भी बरकरार रहेगा। Weather Report
मानसून का ताजा अपडेट
IMD के अनुसार, 23 जून तक मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह अनुकूल है। पूर्वोत्तर भारत में 25 जून तक अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले कुछ दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। Weather Report
हरियाणा के मॉसम का हाल
हरियाणा में राज्य को अगले 6 दिनों में 2 WD प्रभावित करेंगे, जिसमें पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कल आएगा, जो 21, 22 जून को सक्रीय रहेगा।
उसके बाद नया कमजोर WD 24 जून को आएगा, जिससे 24, 25 जून को हरियाणा में मौसम में फिर से बदलाव होगा।
26 जून के बाद बारिश ब्रेक लेगी, उसके बाद जून के अंत में मॉनसून हरियाणा में दाखिल होने के लिए तेजी से भारी बारिश को राज्य के उत्तर और पूर्वी इलाकों में भेजेगा।
बिहार के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, कल राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने हो सकती है। तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट है लेकिन अभी भी हल्की हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है।
महाराष्ट्र के मौसम का हाल
कल भी हीटवेव और वार्म नाइट (गर्म रात) की स्थिति रहेगी, राज्य के बाकी हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में कल घने बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। Weather Report
पश्चिम बंगाल और सिक्किम के मौसम का हाल
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। कल इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल में आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। तटीय क्षेत्रों में तेज मानसूनी हवाएं चलेंगी और धूप निकल सकती है। Weather Report
असम और मेघालय के मौसम का हाल
दोनों राज्यों में कल मानसून का असर रहने वाला है। IMD के अनुसार, कल यहां मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। आसमान पूरी तरह घने काले बादलों से घिरा रहेगा और दिन में भी अंधेरा छाने जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने को कहा गया है।
जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फरराबाद के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ-साथ कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ओले गिर सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी और तेज हवाएं चलेंगी । मौसम काफी ठंडा और सुहावना बना रहेगा। Weather Report
ओडिशा के मौसम का हाल
ओडिशा में कल का मौसम बेहद उमस भरा और गर्म रहने वाला है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हॉट एंड ह्यूमिड (गर्म और आर्द्र) स्थिति बनी रहेगी, जिससे पसीने वाली गर्मी परेशान करेगी। दोपहर बाद या शाम के बाद कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं और हल्की बारिश हो सकती है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए यहां 23 जून के आसपास परिस्थितियां सही रहने वाली है।
तेलंगाना के मौसम का हाल
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में भारी उतार-चढ़ाव होगा। कल राज्य के कुछ हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी लेकिन साथ ही गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की भी चेतावनी है। Weather Report
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा, जहां तेज धूप के साथ शुष्क हवाएं चलेंगी। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक भीषण हीटवेव की स्थिति रहेगी, जिसके कारण कल तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी पड़ने वाली है। इसके विपरीत, पश्चिमी मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने, बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है। Weather Report
राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान में मौसम विभाग ने 22 जून को राज्य में थंडरस्कॉवल का अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से विनाशकारी धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिनभर आसमान में धूल के गुबार और बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहेगा।
