अब बंद नही रहेंगे विभिन्न चौराहों, पार्को के फुहारें
नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी उदयपुर में विभिन्न चौराहों व पार्को में चलने वाले फुहारें अब कभी भी बंद नही रहेंगे। विद्युत समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी ने बताया की विभिन्न चौराहों व पार्को में चलने वाले खूबसूरत फुहारें में किसी पुर्जा में खराबी के कारण कई दिनों तक बंद पड़े रहते थे जिससे आने वाले पर्यटकों पर व आम नागरिकों के मन गलत संदेश जाता था। इसके लिए निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी के आदेश पर निगम अब मोटर व स्पेयर पार्ट्स को खरीद कर रखेगा जिससे किसी भी पार्क या चौराहे पर फव्वारों के बंद होने की सूचना मिलते ही उसमें खराब हुए पुर्जे को तुरंत बदल कर फिर से शुरू किया जा सके।
नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी उदयपुर में विभिन्न चौराहों व पार्को में चलने वाले फुहारें अब कभी भी बंद नही रहेंगे। विद्युत समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी ने बताया की विभिन्न चौराहों व पार्को में चलने वाले खूबसूरत फुहारें में किसी पुर्जा में खराबी के कारण कई दिनों तक बंद पड़े रहते थे जिससे आने वाले पर्यटकों पर व आम नागरिकों के मन गलत संदेश जाता था।
इसके लिए निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी के आदेश पर निगम अब मोटर व स्पेयर पार्ट्स को खरीद कर रखेगा जिससे किसी भी पार्क या चौराहे पर फव्वारों के बंद होने की सूचना मिलते ही उसमें खराब हुए पुर्जे को तुरंत बदल कर फिर से शुरू किया जा सके।
इसके साथ ही विद्युत समिति की बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए जिसमे निगम क्षेत्र में किसी भी स्थान पर 24 घंटे रोड लाइट चालू हालात में पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर उचित कार्यवाही की जाएगी। रोड लाइट व विद्युत पोल मरम्मत की कार्यवाही शिकायत मिलने वाले दिन ही करने को लेकर भी संबंधित ठेकेदार को पाबंद करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

