अब बिजली बिल की चिंता खत्म ! सोलर पैनल पर सरकार दे रही 1 लाख रुपये से ज्यादा की सब्सिडी

 | 
अब बिजली बिल की चिंता खत्म ! सोलर पैनल पर सरकार दे रही 1 लाख रुपये से ज्यादा की सब्सिडी 

Udaipur Times, PM Surya Ghar Yojana : आज के बढ़ते महंगाई के इस दौर में बिजली बिल से राहत पाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana) आमजन के लिए सरकार की ओर से एक बड़ा उपहार बनकर उभर रही है।

इस योजना के अंतर्गत सरकार घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है। सबसे खास बात तो यह है कि आप इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते हैं।  इसलिए सोलर पैनल (Solar Panel) लगाने की सोच रहे लोगों के लिए यह सही समय माना जा रहा है।

केंद्र सरकार ने फरवरी 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और बिजली खर्च कम करना है।

उत्तर प्रदेश में इस योजना को लेकर ज्यादा उत्साह

उत्तर प्रदेश में इस योजना को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस मामले में सबसे आगे है, जहां बड़ी संख्या में परिवार अपने घरों में सोलर सिस्टम लगवा चुके हैं। वहीं, वाराणसी में भी हजारों लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इससे न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा मिल रहा है।

कितनी मिलती है सब्सिडी (Subsidy) ?

2 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने में करीब 1.20 लाख रुपये का खर्च आता है। इसमें केंद्र सरकार 60 हजार रुपये और उत्तर प्रदेश सरकार 30 हजार रुपये की सब्सिडी देती है। यानी कुल 90 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने के बाद उपभोक्ता को सिर्फ 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर सिस्टम लगाने पर अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है।

कब तक मिलेगा लाभ ?

फिलहाल इस योजना की अंतिम तारीख 31 मार्च 2027 तय की गई है। हालांकि, सोलर पैनल को मिल रहे व्यापक समर्थन को देखते हुए भविष्य में ऐसी योजनाओं को आगे भी जारी रखा जा सकता है। ऐसे में जो लोग सोलर पैनल लगवाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News