अब जेब में होंगे नए प्लास्टिक नोट ! RBI कर रही ये तैयारी, जाने सरकार का पूरा प्लान ?

 | 
अब जेब में होंगे नए प्लास्टिक नोट ! RBI कर रही ये तैयारी, जाने सरकार का पूरा प्लान ?

Udaipur Times, RBI Plastic Currency Notes : बहुत ज्लद अब आपको बाजार में प्लास्टिक के नोट (Plastic Currency Notes) देखने को मिलेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही पॉलिमर बैंक नोटों का पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। इस ट्रायल के तहत सबसे पहले 10 रुपये और 20 रुपये के प्लास्टिक के नोट (Plastic Currency Notes) जारी किए जाएंगे। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो साल 2027 से इन नोटों को बड़े स्तर पर चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा सकता है।

हालांकि, प्लास्टिक के नोट आने के बाद मौजूदा कागज के नोट बंद नहीं होंगे। दोनों तरह के नोट एक साथ चलन में रहेंगे और धीरे-धीरे पॉलिमर नोटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

क्या हैं प्लास्टिक नोट (Plastic Currency Notes)?

पॉलिमर नोट खास प्लास्टिक जैसे मजबूत पदार्थ से बनाए जाते हैं। ये सामान्य कागज के नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं और लंबे समय तक खराब नहीं होते।

क्यों लाए जा रहे हैं प्लास्टिक के नोट?

आरबीआई का उद्देश्य नोटों की गुणवत्ता बढ़ाना, उनकी उम्र लंबी करना और नकली नोटों पर रोक लगाना है। पॉलिमर नोट नमी, गंदगी, मोड़ और रोजमर्रा के इस्तेमाल से जल्दी खराब नहीं होते। इनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं, जिससे इनकी नकली कॉपी बनाना काफी मुश्किल हो जाता है।

वैश्विक टेंडर जारी

पॉलिमर नोटों की तैयारी के तहत आरबीआई की नोट छापने वाली इकाई ने दुनिया भर की कंपनियों से पॉलिमर सब्सट्रेट शीट की आपूर्ति के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया है। इन शीट्स में आधुनिक सुरक्षा फीचर्स होंगे। कंपनियां 18 अगस्त तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं।

कई देशों में पहले से चल रहे हैं प्लास्टिक के नोट (Plastic Currency Notes)

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड जैसे कई देशों में पॉलिमर यानि की प्लास्टिक के नोट (Plastic Currency Notes)  पहले से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन देशों में इन नोटों ने अधिक टिकाऊ और सुरक्षित मुद्रा के रूप में अच्छी पहचान बनाई है।

आरबीआई का मानना है कि पॉलिमर नोटों के इस्तेमाल से लंबे समय में नोट बदलने की लागत कम होगी, नकली नोटों पर नियंत्रण मिलेगा और लोगों को अधिक मजबूत व सुरक्षित मुद्रा उपलब्ध होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News