अब रजिस्ट्री शुल्क जमा करने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, विभाग ने किया बैंक से करार

 | 
अब रजिस्ट्री शुल्क जमा करने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, विभाग ने किया बैंक से करार 

Udaipur Times, New Delhi : बैनामा कराने के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करना और आसान होगा। निबंधन विभाग ने मंगलवार को इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक से करार किया है। निबंधन विभाग के अपर महानिरीक्षक निरंजन कुमार और बैंक प्रबंधन से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बैनामा करने के लिए विक्रय मूल्य या डीएम सर्किल रेट का एक प्रतिशत शुल्क जमा करना होता है। 20 हजार रुपए तक तो कैश जमा हो जाता है लेकिन उससे ऊपर आनलाइन जमा करना पड़ता है। अभी कोषागार के माध्यम से निबंधन विभाग के खाते में शुल्क जमा होने की व्यवस्था है। अक्सर सर्वर धीमा होने के कारण शुल्क जमा करने में घंटो बर्बाद हो रहा है। New Delhi जानकारी के मुताबिक  इससे निजात पाने के लिए विभाग ने एसबीआई के माध्यम से शुल्क जमा करने की सुविधा दी है। एक-दो दिन में निबंधन विभाग की साइट से एसबीआई सर्वर जुड़ जाएगा। इसके बाद लोगों को शुल्क जमा करने के लिए घंटो प्रतीक्षा की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

बुजुर्गों को राहत

जानकारी के मुताबिक सम्पत्ति रजिस्ट्री के लिए कैसरबाग स्थित निबंधन कार्यालय में दिव्यांगजन व बुजुर्गों को अब सीढ़ियां नहीं चढ़नी होंगी। New Delhi न ही गोद में उठाकर ले जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। इस कठिनाई से जल्द राहत मिलने वाली है। यहां पर भी लोगों को अब लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। नयी लिफ्ट लग गई है। इसे अगले सप्ताह शुरू करने की तैयारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News