अब माइलेज की नहीं रहेगी टेंशन ! जल्द आ रही Jetour T2 PHEV SUV, कम कीमत में मिलेगी दमदार माइलेज

 | 
अब माइलेज की नहीं रहेगी टेंशन ! जल्द आ रही Jetour T2 PHEV SUV, कम कीमत में मिलेगी दमदार माइलेज

Udaipur Times, Automobile News : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) SUV का सेगमेंट तेजी से चर्चा में आ रहा है। JSW MG मोटर की हाइब्रिड SUV के बाद अब इस सेगमेंट में एक और दमदार मॉडल की एंट्री होने जा रही है। JSW ग्रुप और चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Chery की साझेदारी के तहत Jetour T2 i-DM PHEV को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई SUV को 2026 के दिवाली फेस्टिव सीजन के आसपास भारत में पेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसका उत्पादन महाराष्ट्र के संभाजीनगर स्थित प्लांट में किए जाने की संभावना है।

दमदार होगा PHEV पावरट्रेन

Jetour T2 i-DM में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 26.7kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा। इसका पेट्रोल इंजन अकेले करीब 154 bhp की पावर और 220 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। SUV को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से सिंगल-मोटर FWD और डुअल-मोटर AWD पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। इससे यह SUV शहर के साथ-साथ खराब और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होगी।

139 किमी तक की इलेक्ट्रिक रेंज

Jetour T2 PHEV की सबसे बड़ी खासियत इसकी इलेक्ट्रिक रेंज हो सकती है। दावा है कि फुल चार्ज बैटरी पर यह SUV करीब 139 किलोमीटर तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है।हाइब्रिड मोड में कंपनी के टेस्ट आंकड़ों के मुताबिक इसका माइलेज करीब 125 kmpl तक पहुंच सकता है। हालांकि, यह आंकड़ा लैब टेस्ट परिस्थितियों पर आधारित है, जिसमें शुरुआत में बैटरी पूरी तरह चार्ज होती है।

बैटरी का चार्ज खत्म होने के बाद भी SUV के करीब 18.5 kmpl का माइलेज देने का दावा किया जा रहा है। वास्तविक परिस्थितियों में माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक, मौसम और सड़क की स्थिति के आधार पर अलग हो सकता है।

फीचर्स में भी होगी प्रीमियम SUV

फीचर्स की बात करें तो Jetour T2 PHEV को आधुनिक और प्रीमियम केबिन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ बड़ा 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।

जाने इसमें क्या कुछ है खास फीचर्स

12-स्पीकर Sony साउंड सिस्टम
पैनोरमिक सनरूफ
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
वायरलेस फोन चार्जर
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
360-डिग्री कैमरा

जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

दमदार और बॉक्सी डिजाइन के साथ है पेश

डिजाइन के मामले में Jetour T2 को एक रफ एंड टफ और स्पोर्टी SUV लुक दिया गया है। सामने की तरफ गोल शेप के भीतर हॉरिजॉन्टल LED हेडलाइट्स, पिक्सल-स्टाइल LED फॉग लैंप्स, मस्कुलर बंपर और चौड़ा बोनट देखने को मिलता है।

भारत में आने वाले मॉडल में ब्रांडिंग को लेकर भी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बाजार के लिए SUV पर Jetour की जगह JSW बैजिंग देखने को मिल सकती है।

जाने क्या होगी इसकी कीमत

भारत में Jetour T2 PHEV की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर यह SUV इसी कीमत के आसपास लॉन्च होती है, तो दमदार डिजाइन, PHEV तकनीक, लंबी इलेक्ट्रिक रेंज और प्रीमियम फीचर्स के चलते यह भारतीय हाइब्रिड SUV बाजार में एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News