अब घर बैठे मिलेगा जमीनों का नक्शा ! जाने आवेदन करने का पूरा प्रोसेस ?

 | 
अब घर बैठे मिलेगा जमीनों का नक्शा ! जाने आवेदन करने का पूरा प्रोसेस ?

Udaipur Times, Home delivery of Maps : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब लोगों को अपनी जमीन का नक्शा (भू-नक्शा) लेने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिहार सरकार ने प्रदेशवासियों की समस्या का हल करते हुए इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से आप घर बैठे ही अपनी जमीन का नक्शा मंगवा सकते हैं। इसके लिए बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

घर बैठे आपको मिल जाएगा जमीन का नक्शा 

बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे जमीन का नक्शा देख सकते हैं और घर पर मंगवा भी सकते हैं। नक्शा ऑर्डर करने के लिए  जिला, ब्लॉक और मौजा चुनकर, खसरा/प्लॉट नंबर के माध्यम से नक्शा डोर स्टेप डिलीवरी के लिए आवेदन करना होगा।

कैसे करें आवेदन 

सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल पर जाएं:

बिहार भूमि पोर्टल

इसके बाद अगर आप पहली बार पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता दर्ज करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी भरें।

खसरा नंबर से खोजें जमीन

लॉगिन करने के बाद जिला, अनुमंडल, अंचल और गांव (मौजा) का चयन करें। इसके बाद नक्शे में अपने खसरा नंबर वाले प्लॉट को खोजें और उस पर क्लिक करें। स्क्रीन पर जमीन से संबंधित विस्तृत जानकारी दिखाई देगी।

होम डिलीवरी के लिए करें आवेदन

यदि जमीन के नक्शे की प्रमाणित प्रति चाहिए, तो पोर्टल पर उपलब्ध 'भू-अभिलेख' या 'मैप' सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नक्शा घर तक पहुंचाया जाएगा।

लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

इस सुविधा से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। साथ ही भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी पारदर्शिता बढ़ेगी और जमीन संबंधी विवादों को कम करने में भी मदद मिलेगी। डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद अब भूमि रिकॉर्ड देखना, नक्शा डाउनलोड करना और प्रमाणित प्रति प्राप्त करना पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान हो गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News