अब एक झटके में मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट ! 1 मिनट में DigiLocker से ऐसे करें डाउनलोड
Udaipur Times, Marriage Certificate in DigiLocker : मैरिज सर्टिफिकेट कई सरकारी और निजी कामों के लिए जरूरी दस्तावेज है। पासपोर्ट बनवाने, वीजा आवेदन, संयुक्त बैंक खाता खोलने और कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में इसकी आवश्यकता पड़ती है। लेकिन यदि इसकी हार्ड कॉपी खो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है।
ऐसे में भारत सरकार की डिजिटल दस्तावेज़ भंडारण सेवा DigiLocker आपकी मदद कर सकती है। यहां आप अपने मैरिज सर्टिफिकेट को सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
DigiLocker में मैरिज सर्टिफिकेट कैसे अपलोड करें?
मोबाइल ऐप से
प्ले स्टोर से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
साइन अप या साइन इन करें।
मेन्यू में जाकर अपलोडेड डॉक्यूमेंट्स विकल्प चुनें।
अपलोड पर क्लिक करें।
फोन स्टोरेज से मैरिज सर्टिफिकेट की फाइल चुनें।
दस्तावेज़ का प्रकार मैरिज सर्टिफिकेट या अन्य चुनें।
सेव पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका प्रमाणपत्र DigiLocker में सुरक्षित हो जाएगा।
वेबसाइट से
DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
लॉगिन या नया खाता बनाएं।
अपलोडेड डॉक्यूमेंट्स सेक्शन में जाएं।
अपलोड विकल्प चुनकर मैरिज सर्टिफिकेट की फाइल अपलोड करें।
दस्तावेज़ का प्रकार चुनकर सेव करें।
DigiLocker से मैरिज सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?
DigiLocker में लॉगिन करें।
सर्च डॉक्यूमेंट्स विकल्प पर जाएं।
राज्य सरकार श्रेणी चुनें।
अपना राज्य चुनें।
सर्च बॉक्स में मैरिज सर्टिफिकेट लिखें।
विवाह पंजीकरण से जुड़ी जानकारी भरें।
गेट डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
यदि आपका राज्य यह सुविधा उपलब्ध कराता है, तो मैरिज सर्टिफिकेट पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड हो जाएगा।
किन राज्यों में उपलब्ध है डाउनलोड सुविधा?
वर्तमान में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में DigiLocker के जरिए मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है।
DigiLocker में मैरिज सर्टिफिकेट रखने के फायदे
दस्तावेज़ खोने का डर नहीं रहता।
कहीं भी और कभी भी आसानी से उपलब्ध।
पासपोर्ट, वीजा और बैंकिंग कार्यों में उपयोगी।
सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन में सहायक।
डिजिटल दस्तावेज़ कानूनी रूप से मान्य।
सुरक्षित और आसान शेयरिंग की सुविधा।
ध्यान रखें
फाइल का आकार 10 एमबी से कम होना चाहिए।
PDF, JPG, JPEG, PNG, GIF और BMP फॉर्मेट स्वीकार किए जाते हैं।
DigiLocker में 1 जीबी तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
अगर आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी नहीं है या उसके खोने का डर है, तो DigiLocker में इसकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
