अब एसी लगवाने के लिए नहीं काटनी पड़ेगी दीवार ! विंडो और स्प्लिट को टक्कर देने आया नया Tower AC

 | 
अब एसी लगवाने के लिए नहीं काटनी पड़ेगी दीवार ! विंडो और स्प्लिट को टक्कर देने आया ये नया Tower AC

Udaipur Times, Haier Spartan Tower AI AC : इन दिनों मार्केट में एसी का नया ट्रैंड देखने को मिल रहा है। ग्राहकों को टावर एआई एसी खूब पसंद आ रहे हैं। हाल ही में Haier Appliances India ने अपनी नई प्रीमियम एयर कंडीशनर रेंज Spartan Tower AI AC लॉन्च की थी। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के पहले ही महीने में इस मॉडल की 700 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।  

प्रीमियम और डिजाइन-फोकस्ड AC

Spartan Tower AI AC को खास तौर पर उन शहरी ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो केवल कूलिंग ही नहीं बल्कि स्टाइल और स्मार्ट टेक्नोलॉजी को भी महत्व देते हैं। इस AC का टॉवर-स्टाइल डिजाइन इसे पारंपरिक AC से अलग बनाता है, जिससे यह घर के इंटीरियर का हिस्सा भी लगता है।

AI टेक्नोलॉजी से लैस

इस मॉडल में Haier की AI-Atmox सिस्टम तकनीक दी गई है, जो कमरे के तापमान के अनुसार ऑटोमैटिक कूलिंग एडजस्ट करती है, एनर्जी एफिशिएंसी को बेहतर बनाती है और स्मार्ट परफॉर्मेंस देती है।

बढ़ती डिमांड का संकेत

कंपनी का कहना है कि भारतीय बाजार में अब उपभोक्ता प्रीमियम प्रोडक्ट्स, स्मार्ट फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इसी ट्रेंड का फायदा Spartan Tower AI AC को शुरुआती बिक्री में मिला है।

कंपनी का बयान

Haier Appliances India के CEO NS Satish ने कहा कि यह रिस्पॉन्स दिखाता है कि अब ग्राहक ऐसे प्रोडक्ट्स चाहते हैं जो टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल दोनों को साथ जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस भविष्य के हिसाब से तैयार स्मार्ट और इनोवेटिव होम अप्लायंसेज पर है।

कैसे होते हैं टावर एसी 

विंडों और स्पिल्ट एसी से अलग टॉवर एसी, जिसे टावर एयर कंडीशनर या फ्लोर स्टैंडिंग एसी भी कहा जाता है, एक अलग डिजाइन का एयर कंडीशनर होता है। यह दीवार पर टांगने या खिड़की में लगाने के बजाय फर्श पर सीधा खड़ा रहता है। जिस तरह से कूलर रखे जाते हैं। ये दिखने में यह एक पतले, लंबे अलमारी, कूलर या रेफ्रिजरेटर जैसा लगता है। स्प्लिट एसी की तरह टावर एसी के भी दो यूनिट होते हैं। 

इनडोर यूनिट मुख्य टावर होता है, जो आपके कमरे के अंदर फर्श पर रखा जाता है। इसमें से ठंडी हवा बाहर आती है। वहीं, आउटडोर यूनिट इसे घर या ऑफिस की दीवार के बाहर या छत पर लगाया जाता है, जिसमें कंप्रेसर होता है। टॉवर एसी आमतौर पर बड़े साइज और ज्यादा टन में आते हैं। ये बहुत तेजी से और बड़े हिस्से को ठंडा करते हैं। 

इसके लिए दीवार काटने या खिड़की में बड़ा स्पेस बनाने की जरूरत नहीं होती। इसे बस कमरे के एक कोने में फर्श पर रख दिया जाता है। हालांकि ये भारी होते हैं, लेकिन स्प्लिट एसी की तुलना में इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में शिफ्ट करना थोड़ा आसान होता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News