अब आधार अपडेट के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, नए App से मिनटों में बदलें मोबाइल नंबर और पता

 | 
अब आधार अपडेट के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, नए App से मिनटों में बदलें मोबाइल नंबर और पता 

Udaipur Times, How to change mobile number in Aadhaar : 30 जून से भारत सरकार की एजेंसी (UIDAI) ने पुराने mAdhaar ऐप को बंद कर दिया है। नया आधार ऐप पहले से ज्यादा एडवांस और सुविधाजनक है। यूजर्स इसकी किसी भी सर्विस को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। नए आधार ऐप में वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी काफी आसान हो गई है। अब केवल फेस ऑथेंटिकेशन की सहायता से कई कामों को मिनटों में पूरा किया जा सकता है। 

घर बैठे अपडेट कर सकते हैं अपना मोबाइल नंबर 

पहले आधार कार्ड में नबंर अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर पर लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता था। लेकिन अब नए आधार ऐप से इस समस्या से निजात मिलेगा साथ ही आपके समय की भी बचत होगी। इस ऐप में ऐसी कई सर्विस दी गई है जिसकी मदद से आप घर बैठे अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

नए आधार ऐप केमाध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले ऐप में अपने आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें।  इसके बाद फिर  'Update Aadhaar' या 'Profile Update' पर जाएं और 'Mobile Number Update' चुनें। अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP भेजा जाएगा। सभी जानकारी सही भरने और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Update Request सबमिट करें।

अपने एड्रेस को कैसे अपडेट करें

यदि आपको अपने आधार में अपना एड्रेस (घर का पता) बदलना है, तो सबसे पहले नए आधार ऐप में अपने आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद होम स्क्रीन पर 'Update Aadhaar' या 'Profile Update' ऑप्शन में जाएं और 'Address Update' चुनें। 

यहां अपना नया पता दर्ज करें और जरूरी होने पर पते का वैध दस्तावेज (Address Proof) अपलोड करें। इसके OTP या Face Authentication का ऑप्शन मिलेगा। सभी जानकारी सही तरीके से भरने और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Update Request सबमिट कर दें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News