अब खुद के घर सपना होगा पूरा ! सरकार दे रही है घर बनाने के लिए 5 लाख रुपये, जानिए कैसे मिलेगा लाभ ?
Udaipur Times, Affordable Housing Scheme : आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना घर बनाने में मदद देने के लिए तेलंगाना सरकार इंदिरम्मा इंदलु अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोग्राम (Indiramma Indlu Affordable Housing Program) चला रही है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये की सरकारी सहायता दी जाएगी, जिससे वे कम लागत में अपना घर बना सकें।
लाभार्थियों को मिलेंगे 5 लाख रुपये?
इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी मिलेगी। हालांकि, घर निर्माण के लिए लाभार्थी को 6 लाख रुपये का योगदान स्वयं भी करना होगा। इसके अलावा सरकार जरूरतमंदों को जमीन उपलब्ध कराने में भी सहायता करेगी, ताकि कम लागत में घर बनाया जा सके।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी-
आवेदक कम से कम 10 सालों से CURE क्षेत्र में रह रहा हो।
परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये तक हो।
आवेदक या उसके परिवार के नाम आउटर रिंग रोड (ORR) क्षेत्र के भीतर कोई मकान या प्लॉट नहीं होना चाहिए।
पहले चरण में बनेंगे 7,680 फ्लैट
योजना के पहले चरण में 16 विधानसभा क्षेत्रों में 7,680 निम्न आय वर्ग (LIG) फ्लैट बनाए जाएंगे।
योजना का नाम इंदिरम्मा इंदलु अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोग्राम (Indiramma Indlu Affordable Housing Program) है।
प्रत्येक फ्लैट का कुल क्षेत्रफल लगभग 528 वर्ग फुट होगा।
इसमें करीब 400 वर्ग फुट का कारपेट एरिया मिलेगा।
फ्लैट GHMC, साइबराबाद और मल्काजगिरी नगर निगम क्षेत्रों में बनाए जाएंगे।
योजना का उद्देश्य
सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराना और उनके अपने घर का सपना पूरा करना है। इस योजना के जरिए पात्र लोगों को आर्थिक सहायता देकर घर बनाना आसान बनाया जाएगा।
