कमांडो सुनील जोधा का St Anthony School में दौरा

NSG कमांडो सुनील जोधा ने मुंबई के ताज होटल में हुए 26/11 /2008 आतंकी हमले  में आतंकवादियों से लोहा लिया था और दूसरी मंजिल पर छिपे एक आतंकवादी को मार गिराया था।

 | 
NSG Commando Sunil Jodha in St Anthony

Udaipur, March 25, 2025: मुंबई में हुए 26/11 के आंतनकी हमले में सुर्खियों में रहे किशनगढ़ के NSG कमैन्डो सुनील जोधा, नए उदयपुर स्थित सेंट एंथनी स्कूल का दौरा किया।

कमांडो सुनील जोधा के शब्दों से छात्र बहुत प्रेरित हुए और उनसे कई प्रश्न पूछते देखे गए। उन्होंने कुछ व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए, जिनमें प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने और बाधाओं पर काबू पाने की उनकी रणनीतियाँ भी शामिल थीं। यह मुलाकात बहुत सफल रही और विद्यार्थियों में उत्साह व प्रेरणा का संचार हुआ।

NSG Commando Sunil Jodha in St NSG Commando Sunil Jodha in St AnthonyAnthony

सुनील जोधा और 26/11 आतंकी हमला

किशनगढ़ रोड पर चिकनी के पास स्थित मुख्य सड़क से 2 किलोमीटर अंदर स्थित मुडियाखेड़ा गांव अचानक चर्चा में आ गया है। इस मिट्टी के बेटे, सुनील जोधा के कारण यह गांव सुर्खियों में है। NSG कमांडो सुनील जोधा जी ने मुंबई के ताज होटल में हुए 26/11 /2008 आतंकी हमले  में आतंकवादियों से लोहा लिया था और दूसरी मंजिल पर छिपे एक आतंकवादी को मार गिराया था। ताज अभियान में आतंकवादियों का डटकर सामना करने वाले कमांडो सुनील जोधा तलाशी अभियान के दौरान लगी सात गोलियों से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक गोली आज भी उनके सीने में मौजूद है।

उपस्थिति का गहरा प्रभाव

कमांडो सुनील जोधा  के शब्दों से छात्र बहुत प्रेरित हुए और उनसे कई प्रश्न पूछते देखे गए। उन्होंने कुछ व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए, जिनमें प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने और बाधाओं पर काबू पाने की उनकी रणनीतियाँ भी शामिल थीं। यह मुलाकात बहुत सफल रही और विद्यार्थियों में उत्साह व प्रेरणा का संचार हुआ। बच्चों पर भी कमांडो सुनील जोधा की उपस्थिति का गहरा प्रभाव पड़ा।

NSG Commando Sunil Jodha in St Anthony

उनके ज्ञानवर्धक शब्द लंबे समय तक सभी के साथ रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रिंसिपल विलियम डिसूजा ने कमांडो सेवा, उनके प्रेरणादायक शब्दों और कर्तव्यनिष्ठा के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। यह दिन सभी बच्चों और विद्यालय  परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News