एन.एस.एस. की छात्राओं ने निकाली रैली
आज अपरान्ह भूपाल नोबल्स कन्या महाविधालय की एन.एस.एस. की छात्राओं ने महाविधालय से लेकर सेवाश्रम चौराहे तक ''नशेड़ी साजन तुम्हें सुधारूंगी'', ''पानी तुझे बचाऊंगी'' का ध्येय लेकर एक रैली निकाली।
आज अपरान्ह भूपाल नोबल्स कन्या महाविधालय की एन.एस.एस. की छात्राओं ने महाविधालय से लेकर सेवाश्रम चौराहे तक ”नशेड़ी साजन तुम्हें सुधारूंगी”, ”पानी तुझे बचाऊंगी” का ध्येय लेकर एक रैली निकाली।
बी.एन. संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. निरंजन नारायण सिंह जी एवं बलवन्त सिंह जी, शिशवी ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया। रैली में छात्राएं अपने हाथों में ”पानी बचाओ, जीवन बचाओ”, ”अभी बचाओ पानी, बचेगी जिंदगानी”, ”जब आकाश से इतना पानी बरसे तो हम बूंद-बूंद को क्यों तरसें” नारे लगाते हुए चल रहीं थी। उनके हाथ में पानी बचाओ, नशा छुड़ाओं, पानी बचाए धरती बचाए, पानी की हर बूंद बचाए के पोस्टर थे।
सेवाश्रम चौराहे पर वर्षों से वर्षा जल संरक्षण व नशा निवारण अभियान में लगे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.सी. जैन के नेतृत्व में ”पानी बचाओ रे” गीत का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रतिदिन हम सुबह से शाम तक पानी कैसे बचाएं, इसका प्रस्तुतीकरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेविका कल्पना मोगरा ने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ के संदर्भ में कविता के माध्यम से मार्मिक प्रस्तुती दी।
सेवाश्रम चौराहे पर ही एक नाटक प्रस्तुति में पंडित बने डा. पी.सी. जैन ने नशेड़ी दुल्हे की शादी की रस्म बड़े ही दिलचस्प ढंग से पूरी की। नुक्कड़ नाटिका में पात्रों ने बहुत सुन्दर संवादों से सभी को खूब हंसाया और नशा ना करने और नशा छुड़ाने का संदेश दिया।
महाविधालय के प्राचार्य प्रो. एन.एल. शर्मा ने छात्राओं को इस शुभ कार्य के लिए बधार्इ दी। आधार फाउण्डेशन के नारायण जाट, डॉ. मैना जैन, डॉ. अजीत सिंह, राजेश्वरी, नरेन्द्र गोयल, डी.डी. सिंह, देवीलाल बैण्ड मास्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जीवन सिंह, दिलीप सिंह, गोपाल सिंह के निर्देशन में रैली का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटिकाओं की प्रस्तुतियां डॉ पी.सी. जैन के निर्देशन में पूरी की गर्इ। संयोजन आस्था पालीवाल ने किया। नाटिका के पात्र- आस्था, खुशबू, नंदिता, कुसुम, विनीता, निशा, प्रिया, राजेश्वरी, निकिता, पूजा, रितिका, सुनीता, ऋचा, रीना, अनिता, एकता, मन्सूरी, हिना, प्रियंका, पठान आदि थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal