एन.एस.यु.आई कार्यकर्ताओं ने जेल परिसर में किया "बैड" का विरोध
एस.पी हरिप्रसाद शर्मा व पूजा भट्ट के क्रू मेम्बरस के बिच रविवार को शूटिंग के दौरान हुई नोकझोक से शहर के लोग गुस्साए नजर आ रहे हैं। आज एन एस यु आई के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर यासीन पठान को ज्ञापन देकर इस मामले में सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

कार्यकर्ताओं पहले कलेक्ट्री पर कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की बाद में शूटिंग का विरोध करने केन्द्रीय कारागार के परिसर में पहुँच कर नारेबाजी करने लगे। इस पर जेल संतरियों व पूजा भट्ट के निजी बोडिगार्ड ने कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की।
एन.एस.यु.आई जिला अध्यक्ष दीपक मेवाडा ने बताया कि आज उनके कार्यकर्ता कलेक्ट्री पर विरोध प्रदर्शन कर सेंट्रल जेल पहुंचे थे। जेल परिसर में नारेबाजी करते कार्यकर्ताओ पर जेल संतरियों व “बैड” फिल्म के निजी बॉडीगार्डों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस हाथापाई में एक दर्जन कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं।
मेवाडा ने बताया की उनके साथ -साथ आर्ट्स कॉलेज अध्यक्ष दिनेश भोई, विक्रम खटिक, ओम पारीख, अक्षय शर्मा व अन्य चोटिल हुए हैं। मेवाडा ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट की शिकायत लिखित में पुलिस अधीक्षक को दी है।