एनएसयूआई ने मनाई अम्बेड़कर जयंती

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आज 124वीं भीमराव अम्बेड़कर जयंती को कार्ट चौराया स्थित भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया।

 | 
एनएसयूआई ने मनाई अम्बेड़कर जयंती

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा आज 124वीं भीमराव अम्बेड़कर जयंती को कार्ट चौराया स्थित भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक बी मेवाड़ा ने बाबा साहब के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया व उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। अम्बेडकर संविधान सभा के प्रारुप समिति के अध्यक्ष व संविधान निर्माता थे।

इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधी महेन्द्र एच पारीक ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, गरीबों, पिछड़ो को उपर उठाने के लिए भरकस प्रयत्न किया व उन्होने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया।

इस अवसर पर एनएसयूआई के छात्र नेता हनी जारोली, विष्णु मेघवाल, मुकेश परिहार, रमेश सिंह पारीक, गोपाल मेघवाल सहित एनएसयूआई के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजुद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News