छ: जिलों के एन.एस.यु.आई चुनाव उदयपुर में सम्पन्न

आज शहर में एन.एस.यु.आई के पांच जिलो की कार्यकारिणी के चुनाव उदयपुर में सम्पन्न हुए, इस चुनाव में उदयपुर, बांसवाडा, राजसमन्द, डूगरपुर ,चित्तोडगढ व प्रतापगढ़ के चुनाव हुए।

 | 

इन चुनावों को लेकर कल देर रात तक कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे नजर आए। कई जगह दावेदारों ने बड़ाबंदी करवाकर वोटर्स को इक्कठा किया, तो कई लोग सुबह जल्दी बसों द्वारा अपने वोटर्स को बूथ पर लेकर आए। यह चुनाव सविना वाटिका, सविना में सम्पन्न हुए, जहाँ आज सुबह 9 बजे से दवेदारों व कार्यकर्ताओं की रेलमपेल नजर आ रही थी। छ: जिलों के एन.एस.यु.आई चुनाव उदयपुर में सम्पन्न चुनाव में कोई अराजकता ना हो सके, इसके लिए वोटिंग बूथ के पास पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए थे। चुनाव अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि उदयपुर के कुल 1250 वोटर्स ने अलग-अलग पदों के लिए वोट डाले। अजित सिंह ने बताया कि शाम को हुई मतगणना में उदयपुर से दीपक मेवाडा, चित्तोडगढ से दिग्विजय सिंह, प्रतापगढ़ से सूरजमल मीणा, बांसवाडा से कुलदीप कटारा, राजसमन्द से सुर्यवीर सिंह व डूगरपुर से जिगनेश काला अध्यक्ष पद पर विजय हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News