एनएसयुआई ने निकाली विजयी रैली

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के चुनाव की घोषणा होने के काफी समय बाद एनएसयुआई संगठन ने नारों की गुंज से शहर में रैली निकली। रैली एग्रीकल्चर (आरसीए) कॉलेज से शुरू हुई, जो सूरजपोल, देहली गेट, कोर्ट चोराहा, चेतक सर्कल, हाथी पोल से होते हुए आरसीए कॉलेज पर ख़त्म हुई।

 | 

रैली में करीब 400 समर्थको के साथ सुधा जाट ऍमएलएसयू महासचिव, अंजली बनात अध्यक्ष मीरा गर्ल्स कॉलेज और किशन लाल नागा अध्यक्ष कृषि महाविद्यालय मोजूद थे।

विजयी रैली देरी से निकालने का कारण बताते हुए सुधा जाट ने कहा कि, महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि पर्यवेक्षक पदों की परीक्षा के कारण कॉलेज प्रशासन की तरफ से आज्ञा नहीं मिल पाई थी।

सुधा जाट ने कहा कि, “छात्रों के हर काम के लिए मैं संघर्ष करुँगी, लेकिन जो महत्वपूर्ण कार्य मुझ करने है वो निम्न हैं”;

  • यूनिवर्सिटी में आवेदन पत्र जमा करने के लिए सिर्फ एक खिड़की उपलब्ध है जिससे छात्रों को कई घंटो लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, इस एकल खिड़की को बढ़ा कर 7 खिड़की करवाना।
  • कमला नहरू होस्टल में 90 लडकियों की केपेसिटी है जिसमे 140 लडकियों को रख रखा है। संख्या के अनुसार सुविधा उपलब्ध कराना।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News