एन.एस.यु.आई देगी मेहनती को मौका – मोहित शर्मा
छात्रसंघ के चुनावों के मध्यनजर एन.एस.यु.आई के कार्यकर्ता अपनी सक्रियता दिखने लगे हैं। आज सुखाडिया निवास पर राजस्थान प्रभारी मोहित शर्मा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में आगामी छात्रसंघ चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई।

मोहित शर्मा ने बताया कि आगामी छात्रसंघ चुनावों में एन.एस.यु.आई को विजय बनाने के लिए वे सभी विश्वविध्यालयों का दौरा कर रहे हैं।
शर्मा ने बताया कि पार्टी प्रबल दावेदार को ही चुनावी मैदान में उतारेगी; शर्मा ने यह भी बताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता आगामी विधानसभा चुनावों में भी फायदा देंगी और कहा की उदयपुर के दोनों विश्वविध्यालय (एम्.एल.एस.यु व एम्.पि.यु.ए.टी) के उम्मीदवारों के नाम जल्द बता दिए जाएँगे।
इस मौके पर शर्मा के साथ राष्ट्रिय प्रतिनिधि राजा चौधरी, प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह व जिला अध्यक्ष दिपक मेवाडा भी उपस्थित थे।