फीडे रेटेड खिलाड़ीयों की संख्या 70 पहुँची

विश्व शतंरज महासंघ द्वारा जारी नई फीडे रेटिंग लिस्ट (जनवरी) में चेस इन लेकसिटी के 4 ओर शातिरों को अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग हांसिल हुई।

 | 

फीडे रेटेड खिलाड़ीयों की संख्या 70 पहुँची

विश्व शतंरज महासंघ द्वारा जारी नई फीडे रेटिंग लिस्ट (जनवरी) में चेस इन लेकसिटी के 4 ओर शातिरों को अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग हांसिल हुई।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि आयुष लोढ़ा, उद्लक्ष रैना, कुशाग्र चित्तोड़ा व यशांक राजावत क्रमशः लेकसिटी के 67, 68, 69, 70वें फीडे रेटेड खिलाड़ी बने है। इन्होंने हाल ही में सम्पन्न क्यूब ओपन फीडे रेटिंग चेस प्रतियोगिता बड़ोदरा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेण्डर्ड चेस में क्रमशः 1390, 1233, 1164 व 1112 रेटिंग हासिल की।

अब चेस इन लेकसिटी अपने 100 फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के लक्ष्य से मात्र 30 कदम दूर है जो आगामी वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News