नर्सेज ने काली पट्टी बाँध कर जताया विरोध
उदयपुर 20 नवम्बर 2019। उदयपुर जिले में नर्सेज एसोसिएशन ने आज काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल, मे रविवार को महिला नर्स के साथ रोगी के परिजन द्धारा मारपीट, गाली गलौज व अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने के मामले में विरोध जताने के लिए जिले की सभी सरकारी अस्पतालों में विरोध प्रदर्शन किया गया।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तंवर के आवाहन पर बुधवार को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन द्धारा उचित कार्यवाही नहीं कि गई जिससे नर्सेज समुदाय मे भारी रोष व्याप्त हैं।

मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि महाराणा भूपाल चिकित्सालय मे अमीन खान पठान व मुस्तन बोहरा, बाल चिकित्सालय मे दिनेश सिसोदिया व सुरेन्द्र सिंह, कार्डियोलॉजी मे हेमंत आमेटा व कालुराम ताबियार, ट्रोमा मे अशोक श्रीमाली, कृष्ण अवतार गुप्ता व कुलदीप सामोता ,टीबी हाँस्पिटल बडी मे भगवान सिंह गहलोत व लक्ष्मी नारायण, सेटेलाइट हाँस्पिटल हिरण मंगरी मे रमेश आमेटा व शैतान सिंह ,सेटेलाइट हाँस्पिटल अम्बामाता मे फरीद मंसूरी व वसीम खान, पन्नाधाय महिला चिकित्सालय मे रघुनाथ सिंह देवडा, विनय पूर्बिया व अरूणा कुमावत के सानिध्य मे काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।