कार्यवाही की माँग लेकर कलेक्ट्री पहुँचे नर्सिंग छात्र
आज कलेक्ट्री के सामने नर्सिंग स्टूडेंट्स पिछले दिनों नर्सिंग छात्र के साथ हुई मारपीट का विरोध करते हुए नारेबाजी की, तथा आरोपियों को जल्द पकड़ने की माँग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।

आज कलेक्ट्री के सामने नर्सिंग स्टूडेंट्स पिछले दिनों नर्सिंग छात्र के साथ हुई मारपीट का विरोध करते हुए नारेबाजी की, तथा आरोपियों को जल्द पकड़ने की माँग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों 8 मार्च को एम.बी अस्पताल में नाईट डयूटी कर रहे नर्सिंग स्टूडेंट मनीष कुमार शर्मा के साथ ईलाज करवाने आए आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मारपीट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया था, परन्तु घटना के 96 घंटे बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
नर्सिंग छात्रों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों को हिरासत में नही लेंगी तब तक सभी नर्सिंग छात्र कार्य बहिष्कार करते रहेंगे।