भर्तियों और स्थायिकरण की मांग लेकर नर्सिंगकर्मियों ने निकाली रैली

स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंगकर्मियों की शीघ्र नियुक्तियों और संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य कर रहे कर्मचारीयों ने आज टाउन हाल से कलेक्ट्री तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली के दौरान नुर्सिंगकर्मियों ने मुख्यमंत्री और चिकित्सामंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। संभाग स्तरीय इस रैली में उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमन्द जिलों के करीब 1000 संविदाकर्मी शामिल थे।

 | 

रैली के संभागीय सयोंजक लोकेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि, पूर्व में चिकित्सा विभाग में 48000 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निकली गई थी, जिनमें 16000 नर्स ग्रेड-2, 12000 ए.एन.एम. एवं 1200 फार्मासिस्ट की भर्ती कोर्ट में अटक गई। 7 माह पूर्व निकाली गई भर्ती में भी सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिसमें अंतिम लिस्ट जारी करने में प्रशासन की लेट-लतीफी के चलते अंतिम समय रहते भर्ती पूर्ण नहीं हो पाई है एंव मामला कोर्ट में लंबित है,  इससे 20000 संविदा कर्मचारी प्रभावित हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि, कुछ समय के अंदर अगर प्रभावित एन.आर.एच.एम कर्मियों को स्थाई एवं समायोजित नहीं किया गया तो आन्दोलन उग्र रूप लेगा, जिसकी जिम्मेदार प्रशासन होगा। कर्मचारियों की मांग है, कि जल्द ही विभाग में भर्तियां की जाए और संविदाकर्मियों को स्थाई किया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News