न्यूट्रेक प्रीमियर लीग – कैलाश मेडिकल व रॉकवुडस पहुची सेमीफार्इनल में
न्युट्रेक आफसेट की और से आयोजित न्युट्रेक प्रीमियर लीग टी-20 में आज खेले गये पहले क्र्वाटर फार्इनल में कैलाश मेडिकल ने मा गायत्री को 7 विकेट से हराया। टास कैलाश मेडिकल के कप्तान शमशेर सिंह ने जीता और फीलिडंग करने का निर्णय लिया।
न्युट्रेक आफसेट की और से आयोजित न्युट्रेक प्रीमियर लीग टी-20 में आज खेले गये पहले क्र्वाटर फार्इनल में कैलाश मेडिकल ने मा गायत्री को 7 विकेट से हराया। टास कैलाश मेडिकल के कप्तान शमशेर सिंह ने जीता और फीलिडंग करने का निर्णय लिया।
कन्वीनर डा. प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि मा गायत्री ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नरेन्द्र सिंह-66 रन की बदोलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए।
कैलाश मेडिकल की और से गौरव शर्मा ने 2 व शमशेर सिंह व प्रतीक ने 1-1 विकेट लिया कैलाश मेडिकल ने मैन आफ द मैच अर्जीत गुप्ता 41 रन, मनोज डागर 32 रन की बदौलत 15.4 आवर में 3 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिये। मा गायत्री की और से राहुल मीणा ने 2 व चेतन वैष्णव ने 1 विकेट लिया। दुसरे क्र्वाटर फार्इनल में राकवुड ने अन्नामया को 57.से हराया।
टास राकवुड के कप्तान नितिन मेनारिया ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए, मैन आफ द मैच रणजी खिलाडी विनीत सक्सेना की धुआंधार 77 रन जिसमें 7 चौके व 1 छक्का व आदर्श शर्मा के 63 रन की बदौलत 20 औवर में 190 रन बनाये। अन्नामया की और से र्इश्वर सुहालका ने 2 व अफरोज खान ने 1 विकेट लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी अन्नामया की पूरी टीम 15.5 ओवर में 133 रन पर आल आउट हो गर्इ। राक वुड की ओर से नितिन मेनारिया, रूबल ढोलिया व रितेश मिश्रा ने किया।

आयोजन सचिव विजय अरोड़ा ने बताया की मैन आफ द मैच पुरस्कार वेस्ट जान कल्चरल के निर्देशक श्री शेलेन्द्र दशोरा व इन्टरनेशनल एम्पायर बलवन्त शर्मा ने दिया।
कल खेले जाने वाले सेमीफार्इनल मैच इस प्रकार है।
10 बजे सरस्वती और वन्डर क्रिकेट एकेडमी
1 बजे राकवुड और कैलाष मेडिकल
समिति सदस्य डा. अजातशत्रु ने बताया की कल खेले जाने वाले सेमीफार्इनल में रहेगी। वन्डर क्रिकेट एकेडमी- अशोक मेनारिया, सौरव चौहान, दिशान्त यागिनक, जुनैद सिन्धी, व गजेन्द्र छापरवाल आदि।
सरस्वती कालेज- दिव्य प्रताप सिंह, निखिल डोरू, कुलदीप सिंह,
कैलाश मेडिकल- चेतन बिस्ट, अर्जीत गुप्ता, मनोज डागर, विनोद चावरिया, सुमीत खत्री व शमशेर सिंह
राकवुडस- विनीत सक्सेना, विवेक यादव, आदर्श शर्मा।
न्युट्रेक प्रीमियर लीग में अभी तक जो भारत-ए, दिलीप ट्राफी, रणजी ट्राफी, कुच बिहार ट्राफी, विजय मर्चेन्ट ट्राफी में भाग लेने वाले खिलाडी इस प्रकार है। निखिल डोरू, विनीत सक्सेना, शेलेन्द्र गहलोत, नरेश गहलोत, मनोज डागर, अफरोज खान, विक्रान्त यादव, आसिफ खान, शमशेर सिंह, किशन चौधरी कुलदीप सिंह अर्जीत गुप्ता, आदर्श शर्मा, सौरव चौहान,