सर्तकता जागरूकता सप्ताह के तहत कर्मचारियों को दिलाई शपथ
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय द्वारा 28 अक्टुबर से 2 नबम्वर 2013 तक मनाए जा रहे सर्तकता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यलय परिसर में एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

संगोष्ठी के प्रारम्भ में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा ने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने तथा संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करने की शपथ दिलाई।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने जीवन के हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मुलन करने के लिए निर्बाध रूप से कार्य करने तथा सिद्वान्तों पर आधारित सेवा प्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।