जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी का शपथगह्रण समारोह आयोजित

जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी का शपथगह्रण समारोह आज न्यू भूपालपुरा स्थित राजकिरण गार्डन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति के.एस.मोगरा, विशिष्ठ अतिथि चेम्बर आॅफ काॅमर्स उदयपुर डिविजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी, शपथ प्रदाता जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ रिज़न के चेयरमेन सीए ओ.पी.चपलोत थे। इस अवसर पर अतिथियों ने ग्रुप की टेग लाईन खुश रखों, खुश रहो के लोगो का विमोचन किया।

 | 

समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति के.एस.मोगरा ने जैन समाज में बढ़़ रहे तलाक पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के लिये ठीक नहीं है। विशिष्ठ अतिथि पारस सिंघवी ने समाज के जरूरतमंदो के उत्थान के लिये ग्रुप को आगे आने हेतु प्रेरित किया।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ- जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ रिज़न के चेयरमेन सीए ओ.पी.चपलोत ने वर्ष 2018-19 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुनील खोखावत, मंत्री महेन्द्र पोखरना, उपाध्यक्ष पारस जैन, सह मंत्री कमल कोठारी, कोषाध्यक्ष पंकज पोरवाल, कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अनिल सांखला, अरविन्द भण्डारी, दिनेश जैन, हेमन्त ओस्तवाल, खूशबू जैन, विकेश जैन, मनीष रटोड़िया, रमेश बोकड़िया, सरोज सांखला को पद की शपथ दिलायी।

मेवाड़ रिज़न के निर्वाचित चेयरमेन सीए आर.सी.मेहता ने समारोह में ग्रुप द्वारा अब तक किये गये कार्यो की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा आने वाले वर्ष में किये जाने वाले सेवा कार्यो के बारें बताया। समारोह को मेवाड़ रिज़न के चेयरमेन मोहन बोहरा, रिज़न के सचिव पंकज माण्डावत, रिज़न के जोन कार्डिनेटर अनिल नाहर ने भी संबोधित किया। प्रारम्भ में निर्वाचित अध्यक्ष सुनील खोखावत ने अतिथियों का स्वागत किया एवं अंत में निर्वाचित मंत्री महेन्द्र पोखरना ने आभार ज्ञापित किया। उपरोक्त जानकारी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आर.सी.मेहता ने दी। कार्यक्रम का संचालन मीना पोखरना ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News