15 को दिलाई भारतीय नागरिगता की शपथ

नया साल पाक विस्थापितों के लिए अपार खुशिया लेकर आया है। आज साले के पहले दिन सरकार ने उन्हें तोहफा देते हुए भारत की नागरिकता प्रदान की। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुभाष चंद्र शर्मा ने सोमवार को 15 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। यह सभी विस्थापित लोग वर्ष 2009 से पूर्व से भारत में निवासरत हैं जिनके आवेदन की पात्रता की जांच के बाद यह कार्यवाही की गई।

 | 

15 को दिलाई भारतीय नागरिगता की शपथनया साल पाक विस्थापितों के लिए अपार खुशिया लेकर आया है। आज साले के पहले दिन सरकार ने उन्हें तोहफा देते हुए भारत की नागरिकता प्रदान की। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुभाष चंद्र शर्मा ने सोमवार को 15 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। यह सभी विस्थापित लोग वर्ष 2009 से पूर्व से भारत में निवासरत हैं जिनके आवेदन की पात्रता की जांच के बाद यह कार्यवाही की गई।

श्री शर्मा ने अपने कार्यालय में सभी 15 पाक विस्थापितों को राजनिष्ठा की शपथ दिलाई जिनमें एक दिव्यांग बालिका और एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। अनिल कुमार, संगीता कुमारी, सुशील कुमार, सनजीत कुमार, सोनम राजपूत, खुशबू कुमारी, दीपक कुमार, संगीता बाई, शंकर लाल, सपना कुमारी, सनी कुमार, लखोमल, नानकी, विनोद कुमार एवं निकिता कुमारी ने राजनिष्ठा की शपथ ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News