क्लब सदस्यो एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रतिनिधियो द्वारा शपथ संकल्प
एक्शन उदयपुर एवं मतदाता सूचीयो के शुद्विकरण एवं प्रमाणीकरण के तत्वावधान में लायन्स क्लब एरिस्टो क्रेट जगदीश चौक उदयपुर स्थित मेक्सीमम कैफे मे क्लब सदस्यो एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रतिनिधियो द्वारा शपथ संकल्प क्लब अध्यक्ष द्वारा दिलाया गया।

मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत क्लब सदस्यो से उदयपुर को स्वच्छ,सुन्दर बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि लायन्स क्लब एरिस्टो क्रेट सदस्यो से सार्वजनिक स्थानो को आकर्षक बनाने पर जोर दिया।
क्लब अध्यक्ष मधुसुदन वैष्णव ने दो तीन पार्को को सुन्दर बनाने पर जोर दिया तथा साथ ही मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड नंबर से जोडने पर बल दिया । रेणु सिरोहीया, शांता प्रिंस ,दिपक जैन ,अरूण पानेरी ने मिमिग्री कर नरपेप जागरूकता कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रमोद तिवारी, डिम्पल दाधीच ने अपने विचार व्यक्त करते हुएएक्शन उदयपुर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को क्लब सदस्यो के द्वारा प्रभावी बनाने पर जोर दिया ।