कलयुग मे भगवान का सतत् ध्यान कर लेना ही प्रभु प्राप्ति – बावाश्री

वैश्य महासममेलन द्वारा आरएमवी ग्राउंड के श्रीमयी कृष्णधाम मे चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक बडौदा कामवन के हरिराय बावाश्री ने व्यास पीठ से दूसरे दिन की कथा मे महाभारत युद्ध मे कृष्ण की नीति, बाणों की शय़ा पर लेटे भीष्म पितामाह से श्रीकृष्ण का मिलने जाना, ब्रम्ह द्वारा सृष्टि की रचना, पांडवों को मोक्ष की प्राप्ति, राजा परिक्षित को राज्य सौंपना और कलयुग के वर्णन के साथ ही वेदों का वर्णन किया।

 | 

कलयुग मे भगवान का सतत् ध्यान कर लेना ही प्रभु प्राप्ति – बावाश्रीवैश्य महासममेलन द्वारा आरएमवी ग्राउंड के श्रीमयी कृष्णधाम मे चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक बडौदा कामवन के हरिराय बावाश्री ने व्यास पीठ से दूसरे दिन की कथा मे महाभारत युद्ध मे कृष्ण की नीति, बाणों की शय़ा पर लेटे भीष्म पितामाह से श्रीकृष्ण का मिलने जाना, ब्रम्ह द्वारा सृष्टि की रचना, पांडवों को मोक्ष की प्राप्ति, राजा परिक्षित को राज्य सौंपना और कलयुग के वर्णन के साथ ही वेदों का वर्णन किया।

कथा के दौरान हरिराय बावाश्री ने कहा कि भगवान की भक्ति मे पवित्रता जरूरी है, नियमो का पालन जरूरी है लेकिन कलयुण मे भगवान का सतत् ध्यान करना कठीन है। मन बार – बार भटक जाता है कुछ ना कुछ व्यवधान आ ही जाता है लेकिन इस कलयुग मे भी जो भगवान का सतत् ध्यान कर ले समझों उसने प्रभु को प्राप्त कर लिया।
भक्तों ने लिया कथा का आनंद
महासम्मेलन के अध्यक्ष अनिल नाहर ने बताया कि व्यास पीठ पर बिराजित हरिराय बावाश्री के श्रीमुख से भागवत की भक्ति रस वर्षा से हर भक्त सराबोर हो उठा। हर भक्त पूर्ण ध्यान के साथ भागवत के हर प्रसंग को पूरे मन से सुन रहे थे। प्रसंगों के बीच – बीच मे बावाश्री द्वारा दिये जा रहे उदाहरणो से भी भक्तों को बडी आसानी से हर प्रसंग का महत्व समझ आया, वहीं प्रसंगों के बीच- बीच मे भजनों और श्लोको की वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति से पुरा पांडाल झूम उठा।
इन परिवारों को मिला महाआरती का लाभ
महासम्मेलन के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज तोषनीवाल ने बताया कि दूसरे दिन की कथा के समापन पर महाआरती का लाभ दीलीप सुराणा, विजय सिसोदिया, मनोहर सिंह नाहर, श्याम रावत, प्रतापसिंह अग्रवाल, कैलाश-लोकेश तोषनीवाल, मुकूट बिहारी खण्डेलवाल एवं दिलीप खण्डेलवाल परिवार ने महाआरती का लाभ लिया। सभी लाथाथियों का हरिराय बावाश्री द्वारा ओपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News