गधों के साथ कलेक्ट्री पहुंचा ओढ़ समाज

आज शहर के ओढ़ समाज के महिला तथा पुरूष, भारी तादाद में अपने गधों के साथ, अपनी पीड़ा जाहिर करने कलक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे।

 | 

गधों के साथ कलेक्ट्री पहुंचा ओढ़ समाज

आज शहर के ओढ़ समाज के महिला तथा पुरूष, भारी तादाद में अपने गधों के साथ, अपनी पीड़ा जाहिर करने कलक्ट्री के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे।

ओढ़ समाज ने ज्ञापन में समस्या बताई की शहर के चार स्थान गुलाबबाग, नर्इ पुलिया, ब्रह्रापोल का बाहरी इलाका एंव शास्त्री सर्कल पर गधों द्वारा मिटटी व मलबा वर्षों से डाला जा रहा है परन्तु पिछले कुछ दिनों से नगर परिषद एवं नगर परिषद के कर्मचारी ओढ़ महिलाओं व पुरूषों एवं उनके गधों (मलबा ढ़ोने के लिए) के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

उनका कहना है कि शहर के संकरी गलियों में पड़े मलबे को उठाने के लिए उन गलियों में कोर्इ वाहन नहीं जा पाता है, उन गलियों से वे लोग मलबा अपने गधों द्वारा उठवाकर अपना गुजर-बसर करते हैं। इसके अलावा ओढ़ समाज के पास दुसरा कोर्इ कमार्इ का जरिया भी नहीं है।

ओढ़ समाज ने कलेक्टर से आग्रह किया की वे उनके द्वारा डाले जाने वाले मलबे के लिए निश्चित जगह को चिन्हित करें जिससे ओड़ समाज के मजदूरों को राहत मिल सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News