पुलवामा के शहीद नारायण गुर्जर के बच्चों से मिल उनकी शिक्षा का दिया प्रस्ताव

राजस्थान की सबसे बड़ी व्यापारिक व ओद्योगिक संस्था फोर्टी राजस्थान की उदयपुर शाखा ने राजसमन्द जा कर शहीद नारायणलाल गुर्जर के परिजनों से मिल उनके बच्चों की शिक्षा का जिम्मा लेने का प्रस्ताव दिया।

 | 

फोर्टीे उदयपुर के संभाग के अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि फोर्टी राजस्थान के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के निर्देशानुसार उदयपुर शाखा के पदाधिकारी राजसमन्द जा कर शहीद के परिजनों से मिलें और शहीद के दोनों बच्चों की शिक्षा के देश के किसी भी स्कूल में कराने की जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव दिया, साथ ही फोर्टी इसके इलावा शहीद के परिवार के एक सदस्य को रोजगार भी उपलब्ध कराने के लिये आगे आया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इसके अलावा और भी किसी भी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिये भी फोर्टी तैयार है। इस अवसर पर सह सचिव इन्द्र कुमार सुथार, महासचिव सीए राजन बया सहित अनेक पदाधिकरी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News