आकाशवाणी में राजभाषा उद्घाटन समारोह आयोजित

आकाशवाणी उदयपुर की राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा शुक्रवार को राजभाषा उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह को मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त ए.के. जैन थे तथा अध्यक्षता केन्द्र के निदेशक तथा केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र नाहर ने की।

 | 

स्वागत उद्घोषणा में केन्द्र के कार्यक्रम प्रमुख एन.आर.मीणा ने हिन्दी राजभाषा पखवा$डा के महत्व को बताते हुए सभी आगुन्तकों का स्वागत किया।

उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि ए.के.जैन ने कहा कि हिन्दी न केवल कामकाज की भाषा है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली भाषा है। अध्यक्षता करते हुए केन्द्राध्यक्ष राजेन्द्र नाहर ने राजभाषा, राष्ट्रभाषा तथा मात्भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि भारत देश की हर बोली तथा भाषा हिन्दी के विकास तथा उन्नति में सहायक है, तथा हमें अपनी मातृ बोली को महत्व देते हुए हिन्दी के विकास में सहायक बनना चाहिए।

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहायक निदेशक (अभि.) आई.ए. का$जी ने कहा कि आकाशवाणी उदयपुर का समस्त कार्य हिन्दी भाषा में ही हो रहा है तथा हिन्दी के विकास तथा संरक्षण के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं। संचालन राजभाषा अधिकारी विनोद शर्मा ने किया। समारोह में आकाशवाणी उदयपुर के समस्त अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे। राजभाषा पखवा$डे के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News