301 KM की रेंज के साथ Ola ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत ?

 | 
301 KM की रेंज के साथ Ola ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत ?

Udaipur Times, Automobile News : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में Ola Electric ने नया S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे दो बैटरी ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है। इनमें 3.1 kWh और 5.1 kWh बैटरी पैक शामिल हैं। बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल की खासियत इसकी 301 किलोमीटर तक की IDC रेंज है।

Ola S1Z में कंपनी की नई Bharat Cell LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह पहला Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें कंपनी की स्वदेशी बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस बैटरी से बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी और लंबी बैटरी लाइफ मिल सकती है।

79,999 रुपये से शुरू होगी कीमत

Ola S1Z को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3.1 kWh बैटरी वाले मॉडल की कीमत 79,999 रुपये और 5.1 kWh बैटरी वाले मॉडल की कीमत 99,999 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।

स्कूटर की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 999 रुपये में की जा सकती है। 3.1 kWh मॉडल की डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि 5.1 kWh मॉडल की डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू होगी।

301 KM तक की रेंज में उपलब्ध

Ola S1Z के 3.1 kWh बैटरी मॉडल में कंपनी ने 179 किलोमीटर की IDC रेंज बताई है। वहीं, 5.1 kWh बैटरी वाला मॉडल फुल चार्ज में 301 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है। दोनों वेरिएंट में 4 kW का पीक मोटर दिया गया है और इनकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। 3.1 kWh मॉडल 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.6 सेकंड में पकड़ता है, जबकि 5.1 kWh मॉडल को इतनी स्पीड हासिल करने में 4.9 सेकंड लगते हैं।स्कूटर में Eco और Normal दो राइडिंग मोड दिए गए हैं।

नई LFP बैटरी बनी सबसे बड़ी खासियत

Ola S1Z में कंपनी की नई 46-सीरीज LFP बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसे भारत में ही डेवलप किया गया है। LFP तकनीक का इस्तेमाल बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी और लंबी बैटरी लाइफ के लिए किया जाता है।

कंपनी का कहना है कि नई बैटरी टेक्नोलॉजी से स्कूटर की लागत को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलेगी।

जाने मिलेंगे कौन-कौन से स्मार्ट फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Ola S1Z में 4.3 इंच का सेगमेंटेड LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Ola का MoveOS 5 सॉफ्टवेयर मिलता है। इसके साथ क्रूज कंट्रोल, एडवांस्ड रिजनरेटिव ब्रेकिंग और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

स्कूटर में OTA यानी ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा जियोफेंसिंग, लाइव लोकेशन इंडिकेटर और मेंटेनेंस रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

डिजाइन और ब्रेकिंग सिस्टम पर भी डेल नज़र

डिजाइन की बात करें तो Ola S1Z में LED हेडलाइट, मिनिमलिस्टिक साइड पैनल और फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई है। कंपनी इसे White, Anthracite, Sky Splash Blue और Matcha Green कलर में पेश कर रही है।

सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। स्कूटर में 12-इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है।

किसके लिए बेहतर है Ola S1Z बाहतर option ?

कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Ola S1Z एक नया विकल्प है। खासतौर पर 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत इसे बजट EV खरीदारों के लिए आकर्षक बनाती है। वहीं, 5.1 kWh बैटरी वाला मॉडल 301 किलोमीटर तक की दावा की गई IDC रेंज के साथ उन लोगों को ध्यान में रखता है जिन्हें लंबी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News